फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   police constable exam today

Ambala News: पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
police constable exam today
अंबाला। पुलिस कांस्टेबल महिला और पुरुष पदों पर भर्ती के लिए रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। यह लिखित परीक्षा कुरुक्षेत्र, करनाल और पंचकूला में आयोजित होंगी। पुरुष कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए करनाल और कुरुक्षेत्र में लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसी तरह से महिला अभ्यर्थी के लिए पंचकूला में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय से अंबाला डिपो को पत्र जारी कर बसों के इंतजाम को लेकर निर्देश दिए गए हैं। वहीं, रोडवेज ने इस बार अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा कराने से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से आए आदेशों में तो इसका जिक्र नहीं है मगर विभागीय स्तर पर कर्मचारियों को टिकट के रुपये लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
वर्जन
मुख्यालय से निर्देश आए है। इसे लेकर रोडवेज ने अपनी तैयारी कर ली है, सुबह से ही अभ्यर्थी की संख्या को देखते हुए तुरंत अतिरिक्त बसें लगा दी जाएगी। वहीं, अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर फ्री ट्रेवलिंग नहीं है। इसके कारण उन्हें रोडवेज की बस में सफर के दौरान किराया देना होगा। अंबाला में 190 के करीब रोडवेज की बसें हैं। इसमें से अधिकतर बसें रूट पर हैं। इसके अलावा अंबाला में किलोमीटर स्कीम के तहत 25 बसें भी हैं। - अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed