फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police arrested 15 youths doing gym by

छह बजे शटर गिराकर जिम कर रहे 15 युवकों को पुलिस ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 15 youths doing gym by
छह बजे बाजार बंद के दूसरे दिन भी छावनी के बाजारों में पुलिस की सख्ती देखने को मिली। भारी पुलिस बल जैसे ही बाजारों में निकला तो बाजारों बंद होने का सिलसिला चालू हो गया। देखते ही देखते सभी दुकानों के शटर गिर गए। इस बीच जैसे ही पुलिस मच्छी मोहल्ला स्थित एक जिम के आगे से गुजरी तो शटर गिरा देखकर आगे बढ़ने लगे लेकिन जिम के बाहर खड़े मिले
विज्ञापन

अंबाला कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने तुरंत दो मुलाजिमों को शटर उठाकर भीतर भेजा तो 15 युवक जिम में कसरत कर रहे थे। यहां तक की मालिक भी जिम में ही बैठा हुआ था। पुलिस को देखकर तरह-तरह के बहाने मनाने लगे। थाना प्रभारी ने उनकी एक नहीं सुनी और सभी लड़कों के साथ-साथ एक-एक पुलिस मुलाजिम को लगाकर उन्हें पैदल ही बाजारों से बीच से गुजारते हुए अंबाला कैंट थाने ले गए। यह नजारा देखने के लिए स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि सभी युवकों को थाने में ले जाकर अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कपड़ा मार्केट में खुली मिली दुकान, मालिक को थाने ले गए
सदर बाजार चौक से होते हुए पुलिस गांधी मार्केट में पहुंची। यहां एक कपड़े की दुुकान खुली पड़ी थी। पुलिस ने मालिक को बहानों को नहीं सुना और उसे भी अंबाला कैंट थाने ले गए। बाद में पुलिस गवर्नमेंट कॉलेज चौक से होते हुए सब्जीमंडी तक पहुंचे। इस कार्रवाई के बीच लगभग सभी दुकानें पहले ही बंद हो गई थी। सराफा बाजार चौक पर पुलिस ने एक कार चालक को भी रोककर उसके दस्तावेज जांचे और चालान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटर गिराकर जिम में युवक कसरत कर रहे थे। थाने ले जाने के बाद उन्हें अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया। गांधी मार्केट से कपड़े की दुकान के मालिक को भी थाने ले गए थे। पुलिस की सख्ती का मकसद केवल छह बजे बंद के निर्देशों की पालना करवाना है।
-विजय कुमार, थाना प्रभारी अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed