फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PMShri Government Girls Senior Secondary School First in Ragini

Ambala News: रागिनी में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
PMShri Government Girls Senior Secondary School First in Ragini
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट के दूसरे दिन अंबाला के सभी छह खंड अंबाला खंड वन, बराड़ा, अंबाला खंड टू, साहा, नारायणगढ़ व शहजादपुर ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने किया। इस जिलास्तरीय कार्यक्रम में सभी खंड के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले 45 विद्यालयों के 317 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कक्षा 5वीं से 8वीं वर्ग के विद्यार्थियों ने लोक समूह नृत्य, लोक एकल नृत्य, एकल नृत्य, रागिणी, म्यूजिक सोलो, स्किट में बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन समाज में शिक्षा और कला के मध्य सेतु का काम करता है। यदि बच्चों को अपनी प्रतिभा को वास्तविक रूप देने के लिए इस तरह के अवसर निरंतर मिलते रहे तो निसंदेह हमारे देश, हमारे हरियाणा प्रांत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम में बीआरसी नरोत्तम, बीआरसी मोनिका, एपीसी पूजा शर्मा, डीएमएस सुशील, डीएसएस पूजा भारद्वाज व प्रधानाचार्य शामिल रहे। मंच संचालन ज्योति, नेहा, रेनू, कुणाल व भारत भूषण ने किया। वहीं, सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन डीईओ सुरेश कुमार के नेतृत्व व जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर अरविंद व रविंद्र के निर्देशन में किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा व जिला नोडल खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
विज्ञापन

------------
यह प्रतियोगिता के परिणाम
-लोक समूह नृत्य : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसहेड़ी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलहेड़ी द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी भानोखेड़ी तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोक एकल नृत्य : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसहेड़ी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलहेड़ी द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटवाड़ तृतीय रहा।
- रागिणी : पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ द्वितीय, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराड़ा तृतीय।
- सोलो नृत्य : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी भानोखेड़ी द्वितीय, राजकीय उच्च विद्यालय छबियाना तृतीय रहा।
-म्यूजिक सोलो : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलबेड़ा तृतीय रहा।

- स्किट : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी भानोखेड़ी द्वितीय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढकोला तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed