फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players will learn the tricks of football during the holidays

Ambala News: छुटि्टयों में फुटबाॅल के गुर सीखेंगे खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Players will learn the tricks of football during the holidays
अंबाला के रॉबर्ट पेवेलियन मैदान में लगे फुटबॉल कैंप में शामिल स्कूली छात्र व फुटबॉल के पूर्व ​ख
फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी के नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर की शुरूआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को खेलकूद से जोड़ने व फुटबॉल के गुर सिखाने के लिए फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी ने कमर कस ली है। सोसायटी की ओर से रविवार को कैंट के रॉबर्ट पेवेलियन मैदान में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन फुटबॉल कैंप की शुरूआत की गई। सोसायटी के पदाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कैंप में बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे रोड के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी व अन्य स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया है। कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट की दुनिया से बाहर निकालकर मैदान पर लाना है ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। कैंट में बीडी स्कूल व एसडी स्कूल के पीटीआई विकास व भारी मुख्य रूप से शामिल रहे।



साई के पूर्व कोच सिखाएंगे फुटबॉल के गुर

प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि यह समर वैकेशन फुटबॉल कैंप पूरी तरह से निशुल्क रहेगा, जिसमें हिस्सा लेने वाले बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। 14 जून तक चलने वाले इस 15 दिवसीय कैंप में बच्चों को फुटबॉल खेल की बुनियादी बारीकियां, ड्रिबलिंग, पासिंग और फिटनेस के गुर सिखाए जाएंगे। साईं के पूर्व कोच राजिंद्र कुमार, राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी राजीव शर्मा, सुभाष सैनी, डॉ. आईपी नेगी बच्चों को प्रतिभा को तराशेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान गुरकृपाल सिंह, उपप्रधान सुभाष शर्मा, अशोक पांडे, राकेश शर्मा, राकेश बिट्टू, अनिल कुमार, टीटीई प्रेम दास, अशोक शर्मा, रोशन लाल दुप्पड़, हीरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed