फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players showed their talent in sports, Ritu came first in the race

Ambala News: खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, दौड़ में रितु प्रथम

Tue, 12 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 12 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Players showed their talent in sports, Ritu came first in the race
शहर के राजीव गांधी खेल स्टे​डियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए ​खिलाड़ी। स्त्रोत
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लड़कियों की एथलेक्टिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में दौड़ से लेकर लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह दिखाते हुए जिला स्तर पर जगह बनाई। खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा, एसएस लिटल ऐंजल स्कूल की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। अंबाला खंड वन के खंड सचिव ओंकार सिंह ने बताया कि स्टेडियम में लड़कियों की आयुवर्ग-17 और 19 के मुकाबले हुए। बारिश के कारण आयुवर्ग-17 के खो-खो, क्रिकेट और स्केटिंग नहीं हो सके। वहीं, मंगलवार को लड़कों की खेल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

आयुवर्ग-17 में यह करवाई गई प्रतियोगिता
100 मीटर दौड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर की संयम प्रथम, एसजीएन चौड़मस्तपुर की अमनजोत द्वितीय।
200 मीटर दौड़ : एसजीएन चौड़मस्तपुर की जसप्रीत कौर प्रथम, इंडियाना इंटरनेशनल स्कूल की नवदीप कौर द्वितीय।
400 मीटर दौड़ : पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अनन्या प्रथम, राजकीय मिडल स्कूल नसीरपुर से सलोनी द्वितीय।
800 मीटर दौड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की रितु प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर की तनिशा द्वितीय।
1500 मीटर दौड : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की रितु प्रथम और एसएस लिटल ऐंजल की लक्षिता द्वितीय।
3000 मीटर दौड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की रितु प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर की सानिया द्वितीय।
लंबी कूद : एसजीएन पब्लिक स्कूल की ऐंजल प्रथम, अमनजोत द्वितीय।
ऊंची कूद : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की भूमिका प्रथम, राजकीय मिडल स्कूल नसीरपुर की सलोनी द्वितीय।
ट्रिपल जंप : राजकीय मिडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन की दिलजीत प्रथम, तमन्ना द्वितीय।
शार्टपुट : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की संजना प्रथम, एसएस लिटल ऐंजल की योगिता द्वितीय रही।
जैवलीन थ्रो : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर की अनन्या प्रथम, राजकीय मिडल स्कूल नसीरपुर की सलोनी द्वितीय रही।
3 किलोमीटर वॉक खेल प्रतियोगिता : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की राजया प्रथम, अंजू द्वितीय रही।
बॉस्केटबॉल - एसवीएस बाल भारती प्रथम व जीआरएसडी स्कूल द्वितीय रहा।
----
आयुवर्ग-19 में यह करवाई गई प्रतियोगिता
100 मीटर दौड़ : एसजीएन चौड़मस्तपुर की रिशिका प्रथम, एफडीपीएस अमीपुर की नेहा द्वितीय।
200 मीटर दौड़ : एफडीपीएस अमीपुर की सलोनी प्रथम, कुसुमदीप कौर द्वितीय रही।

400 मीटर दौड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की जशनप्रीत कौर प्रथम, एफडीपीएस अमीपुर की हरनीत कौर द्वितीय रही।
800 मीटर दौड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर की प्रिया प्रथम, श्रुति द्वितीय रही।
1500 मीटर दौड : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की सुमन प्रथम रही।
3000 मीटर दौड़ : एसएस लिटल ऐंजल स्कूल की रिशिका प्रथम, अरशिता द्वितीय रही।
लंबी कूद : पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की युविका प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की इशप्रीत द्वितीय रही।
शार्टपुट : एसएस लिटल ऐंजल स्कूल की अरशिता प्रथम, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की अंजलि द्वितीय।
डिस्कस थ्रो : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन की अर्चना प्रथम, पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ज्योति द्वितीय रही।
क्रॉस कंट्री : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की रितु प्रथम, सुमन द्वितीय, जशनप्रीत तृतीय रही।
3 किलोमीटर वॉक खेल प्रतियोगिता : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की हरमन प्रथम रही।
खो-खो : फ्यूचर डायमंड स्कूल प्रथम, द स्कॉलर स्कूल द्वितीय रहा।
100 मीटर हर्डल दौड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मोहड़ा की जशनदीप कौर प्रथम रही।

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्त्रोत

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्त्रोत

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्त्रोत

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्त्रोत

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्त्रोत

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्त्रोत

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्त्रोत

शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खो-खो प्रतियोगिता में खेलते हुए खिलाड़ी। स्त्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed