{"_id":"699e06cda9355e093307dbd8","slug":"players-showed-their-strength-in-running-long-jump-and-shot-put-ambala-news-c-36-1-amb1001-158799-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दौड़, लंबी कूद और शॉट पुट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। संस्थान के प्राचार्य डॉ. अदीश बिंदल ने खेल शुरू करवाए। यह आयोजन संस्थान के स्वामी विवेकानंद हॉस्टल परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का परिणाम तीसरे दिन जारी किया जाएगा।
एथलेटिक्स मीट के अंतर्गत मंगलवार को 100 मीटर हीट (बालक एवं बालिका), शॉट पुट, लंबी कूद, 800 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, 400 मीटर रिले दौड़ तथा ट्रिपल जंप (केवल बालक वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शॉट पुट प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों तथा 100 मीटर दौड़ में 68 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह के दौरान प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात मार्च-पास्ट एवं खेल शपथ के साथ प्रतियोगिताओं की औपचारिक शुरुआत की गई। प्राचार्य ने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं। इस अवसर पर संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी मेजर जगजीत सिंह नारंग, स्पोर्ट्स इंचार्ज पंकज गर्ग, हॉस्टल अधीक्षक संजीव कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत ढींडसा एवं डॉ सुनीता रानी आदि शिक्षकगण एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।