फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Players and coaches said- we will keep everyone away from drugs

Ambala News: खिलाड़ी और कोच बोले- नशे से करेंगे सबको दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Players and coaches said- we will keep everyone away from drugs
विकेश
अंबाला। युद्ध नशे के विरुद्ध अमर उजाला का यह अभियान अब जन-जन का अभियान बनता जा रहा है। इस मुहिम में हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। सोमवार को इस अभियान से अंबाला में चल रही क्रिकेट अकादमी, हैंडबॉल, फेंसिंग और बॉक्सिंग की खेल नर्सरियों के खिलाड़ी जुड़े।
विज्ञापन

मैदान में एकजुट होकर कोच सहित खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की शपथ ली। संकल्प लिया कि वह खुद भी दूर रहेंगे, साथ ही अपने संपर्क में आने वालों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे ताकि युवा नशे की दलदल में न फंसकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
विज्ञापन

फोटो नंबर - 15
नशे से दूरी के लिए करता हूं जागरूक
हमेशा परिजन नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हैं। अपने संपर्क में आने वाले दोस्तों और सहपाठियों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करता रहता हूं।
मोहिन, खिलाड़ी क्रिकेट
फोटो नंबर - 14
नशा करने वालों की कोई इज्जत नहीं
नशा युवाओं को आगे बढ़ने की जगह पीछे धकेलने का काम करता है। समाज में भी नशा करने वाले की कोई इज्जत नहीं होती है। इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकेश, खिलाड़ी, क्रिकेट
फोटो नंबर - 16
अमर उजाला की तरफ से चलाया गया यह अभियान अच्छा है। सभी को इसके साथ जुड़ना चाहिए। वह खुद भी अपने संपर्क में आने वालों को जागरूक करूंगी।
साक्षी, खिलाड़ी, हैंडबॉल
फोटो नंबर - 19
खिलाड़ी व नशे का कोई वास्ता नहीं
नशा करना सेहत के लिए हानिकारक है। अगर कोई नशा करता है तो उसे अपने साथ समाज के लिए नुकसानदायक माना जाता है। खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया है। उनकी समय-समय पर जांच भी करवाई जाती है। खिलाड़ी और नशे का दूर-दूर तक वास्ता नहीं है।
डॉ. नितिन सहगल, एचओडी, फिजिकल एजुकेशन, एसडी कॉलेज
फोटो नंबर - 18
बुरी संगत से दूर रहने की जरूरत
युवा बुरी संगत के कारण नशे की लत में पड़ रहे हैं। बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने चाहिए। खेलों में अगर बच्चों का रुझान होगा तो वह नशे की तरफ नहीं जाएंगे।
डॉ. राजेश फोर, शिक्षक, फिजिकल एजुकेशन, एसडी कॉलेज
फोटो नंबर - 20
नशे को जड़ से मिटाया के लिए आएं आगे
अमर उजाला का यह अभियान युवाओं को जागरूक करने की दिशा में सराहनीय कदम है। नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। इस तरह से अभियान की समाज को सख्त जरूरत है ताकि नशे को जड़ से मिटाया जा सके। नशे से दूर रहने का एक खेल ही सबसे बढ़ा जरिया है।
सूर्य प्रकाश सिंह, कोच, क्रिकेट अकादमी एसडी कॉलेज
फोटो नंबर - 17
हर वर्ग को इस अभियान से जुड़ने की जरूरत
अमर उजाला का यह अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध सराहनीय है। अकेले खिलाड़ी या कोच नहीं बल्कि हर वर्ग को इस अभियान के साथ जुड़कर नशे के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। हमारी यह पहल युवाओं को नशे के कारण अंधकार भरे जीवन से बाहर निकालकर उजाले में लाने का काम करेगी।
रमन जांगड़ा, कोच, हैंडबॉल खेल विभाग
फोटो नंबर - 22

बुरी संगति से दूर रहने की जरूरत

अंबाला छावनी के डीएवी रिवरसाइड स्कूल में चल रही फेंसिंग अकादमी के सरकारी कोच विकास धानिया ने बताया कि बुरी संगति अक्सर लोगों को बड़े संकट में डाल देती है। ऐसे लोग जो पहले से ही दारू, सिगरेट ड्रग्स और दूसरे नशीली पदार्थों का सेवन करते हैं, वे अक्सर अपनी संगति वाले लोगों को भी यही सिखाते हैं। इस प्रकार गलत संगति के कारण दूसरे लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए इससे दूर रहना चाहिए। अमर उजाला का यह अच्छा प्रयास है।


फोटो नंबर - 21

अमर उजाला का यह अच्छा प्रयास

अंबाला कैंट के महावीर अखाड़ा संचालक पहलवान दया राम ने बताया कि अमर उजाला का नशे के प्रति जागरूकता का यह अभियान अच्छा है। ऐसे अभियान समय-समय पर चलने चाहिए, जिससे कि युवा पीढ़ी नशे की लत से दूर रहे, जिस घर में बड़े बुजुर्ग लोग तंबाकू, दारू, सिगरेट या अन्य किसी भी चीज का नशा करते हैं, उन्हें देख कर घर के बच्चे भी ऐसा करने की सीख लेते हैं।

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed