फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Play games in life but don't make life a game: Pratik Sagar

जीवन में खेल खेलो पर जिंदगी को खेल मत बनाओ : प्रतीक सागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Play games in life but don't make life a game: Pratik Sagar
मुनि प्रतीक सागर।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पूर्व दिवस पर दिगंबर जैन मंदिर में उमड़े भक्त
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेांसी

अंबाला। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पूर्व दिवस पर रविवार को गुड़ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर ने श्री महावीर कथा का रसपान कराया। कथा सुनने के लिए चंडीगढ़, दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर सहित अनेक शहरों से श्रद्धालु सुबह से पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्य मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद समाज के वरिष्ठ श्रेष्ठियों ने गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण किया।

चंडीगढ़ और दिल्ली से आए भक्तों को मुनिश्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य मिला, वहीं महिला मंडल ने मुनिश्री को शास्त्र भेंट किए। भोपाल की पुखराज एंड पार्टी के भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य से मुनिश्री का पूजन किया। मुनिश्री ने कहा कि जीवन में खेल खेलो पर जिंदगी को खेल मत बनाओ। उन्होंने स्पष्ट किया कि महावीर का जीवन हमें पराजय नहीं, बल्कि विजय की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत गर्भ कल्याणक का देश है, गर्भपात का नहीं। उन्होंने गर्भपात को मुनि हत्या के समान पाप बताया।

मुनि प्रतीक सागर।

मुनि प्रतीक सागर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed