{"_id":"299c5df08a55a9ad90d5e776dc3fe402","slug":"plan-for-electricity-preparing-for-state-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में नहीं होने देंगे बिजली की कमी: खट्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में नहीं होने देंगे बिजली की कमी: खट्टर
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
Updated Sun, 21 Jun 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बिजली की समस्या पर कहा कि सरकार इसके स्थाई समाधान के लिए योजना तैयार कर रही है। उस योजना के लागू होने के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की कमी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री शनिवार को अंबाला शहर में स्थानीय विधायक असीम गोयल के निवास पर उनकी पुत्री अंशिका के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व के 177 देशों सहित भारत के सभी राज्यों में योग दिवस मनाया जाएगा।
हरियाणा में भी 21 जिलों, 58 उपमंडल स्तर के कार्यक्रमों में प्रदेश के लाखों लोग योग दिवस में शामिल होंगे। योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता मिलने से भारत की संस्कृति और इतिहास को विश्व स्तर पर गौरव मिला है। विपक्ष के लोगों को इस मामले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की भूखहड़ताल से किया किनारा
भूतपूर्व सैनिकों द्वारा वन रैंक-वन पेंशन को लेकर की जा रही भूख हड़ताल के प्रश्न पर सीएम ने कहा कि यह केंद्र सरकार का मामला है। प्रदेश सरकार इस विषय पर कोई निर्णय नहीं ले सकती। इससे पूर्व उन्होंने विधायक की पुत्री अंशिका को जन्मदिन की मुबारकबाद दी और उसके साथ मिलकर 11 दीपक जगाए।
उन्होंने कहा कि बेटी का जन्मदिन ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत मनाना अच्छी सोच है। इसे जन्मदिन न होकर यज्ञ के रूप में देखा जाना चाहिए।
इससे पूर्व पुलिस लाइन मैदान में पहुंचने पर अंबाला-पंचकूला के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, पुलिस उपायुक्त अंबाला ग्रामीण विजय प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त ऑरबिन्द शर्मा, निगम आयुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, नगराधीश अमित पांचाल आदि ने सीएम का स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद रत्न लाल कटारिया, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, विधायक असीम गोयल की धर्मपत्नी नीलू गोयल, पूर्व डिप्टी स्पीकर फकीर चंद अग्रवाल, जगमोहन लाल कुमार, रितेश गोयल, अखिल जैन, चन्द्रगुप्त बंसल, दीपक नागपाल, पूर्ण प्रकाश सैनी, चंद्रमोहन फौजी, सौरभ गोयल आदि भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।