फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Plan being made for children's corner in Subhash Park

Ambala News: सुभाष पार्क में बाल कॉर्नर के लिए बन रही योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Plan being made for children's corner in Subhash Park
अंबाला। सुभाष पार्क में खाली एक हाल को चिल्ड्रन (बाल) कॉर्नर में तब्दील करने की योजना नगर परिषद की ओर से तैयार हो रही है। इसके लिए जहां भाषा से संबंधित छोटे अक्षरों का ज्ञान देने के लिए खेल-खिलौने होंगे, वहीं उनका मार्गदर्शन करने के लिए पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे। इनसे उन्हें देश के सभी प्रमुख स्थानों के इतिहास से जुड़ी जानकारी मिलेगी। उनके मनोरंजन के लिए संगीत सिस्टम का प्रबंध किया जाएगा। इसी प्रकार बुजुर्गों के लिए एक छोटी लाइब्रेरी का निर्माण भी यहां किया जाएगा। जहां धार्मिक पुस्तकों के साथ साहित्य पर आधारित पुस्तकें भी होंगी। वहीं दैनिक समाचार पत्रों को भी पढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अन्य पार्क भी होंगे चिह्नित
चिल्ड्रन कॉर्नर की योजना को प्रत्येक वार्ड स्तर पर उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इसमें ऐसे बढ़े पार्काें को चिह्नित किया जाएगा, जहां बिना किसी परेशानी के चिल्ड्रन कॉर्नर स्थापित किए जा सकें और इससे पार्क का मौजूदा स्वरूप भी खराब न हो। इसके लिए स्थानीय एसोसिएशन का भी सहयोग मांगा जाएगा और उन्हें ही चिल्ड्रन पार्क के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

पहले लगाए थे झूले
नगर परिषद ने इस योजना के प्राथमिक चरण के तहत कुछ समय पहले अंबाला छावनी के 30 से अधिक पार्काें में झूले लगाए थे। इसमें बच्चों के लिए झूले व व्यायाम करने वाले यंत्र भी लगाए गए थे, जिससे कि खेल-खेल में अन्य लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है क्योंकि छोटे पार्कों में लगे झूले व यंत्र आमजन के लिए किसी विशेष सौगात से कम नहीं हैं और छोटे बच्चों सहित आमजन भी इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चिल्ड्रन कॉर्नर को लेकर योजना तैयार की जा रही है। सुभाष पार्क के हाल को भी देखा गया है। अभी इस पर कुछ काम होना है, फिर बजट आदि का प्रावधान किया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed