{"_id":"662590d28328e8fe2400acb4","slug":"piles-of-wheat-in-the-markets-obstacles-in-lifting-ambala-news-c-36-1-ame1006-121911-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंडियों में गेहूं का अंबार, उठान में रोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंडियों में गेहूं का अंबार, उठान में रोड़े
Mon, 22 Apr 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मंडियों में आवक बढ़ने के कारण अनाज मंडियाें में गेहूं की बोरियों के ढेर लगने शुरू हो गए है। लेकिन उठान बहुत धीमी गति से हो रहा है। इससे मंडियों में आने वाले गेहूं के लिए प्रर्याप्त स्थान की कमी हो रही है। आढ़तियों द्वारा गेहूं की कई ढेरियों को एक के ऊपर एक रखी जा रही है। वहीं एजेंसियों उठान में तेजी के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। रविवार को शहर अनाज मंडी खरीद नहीं हुई।
हैफेड ने शनिवार तक 9 लाख 71 हजार 550 क्विंटल गेहूं की खरीद की थी और तीन लाख 68 हजार 630 क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग हुई है। लेकिन अभी भी एजेंसी को जिला अंबाला की अनाज मंडियों में अभी भी 6 लाख क्विंटल गेहूं उठान का इंतजार कर रहा है। इधर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा शनिवार तक दो लाख 24 हजार 460 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है और उसमें से 60 हजार 330 क्विंटल उठान हुआ है।
एचडब्लयूसी द्वारा अभी तक 105353 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है इसमें से 25021 क्विंटल का उठान हुआ है। देखा जाए तो तीन एजेंसियों को भारी मात्रा में लिफ्टिंग करनी है। इसी दौरान मौसम में भी बदलाव हुआ तो लाखों बोरियों पानी में भीग सकती है। ऐसे में उठान में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन
शहर नई अनाज मंडी में सबसे अधिक आवक हुई है। शनिवार तक 276498 क्विंवटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 15360 क्विंटल खाद्य आपूर्ति विभाग और 80390 क्विंटल हैफेड ने उठान किया है। लेकिन अभी भी लाखों क्विंटल गेहूं शहर अनाज मंडी में पड़ा हुआ है।
हैफेड की ओर से 58 ट्रकों द्वारा गेहूं का उठान किया जा रहा है। रात के समय में भी उठान जारी रहता है। रविवार को एजेंसी द्वारा शहर अनाज मंडी से रविवार को शाम पांच बजे तक 15000 बोरियों का उठान हो चुका है। उठान में तेजी लाने के लिए लगातार उठान किया जा रहा है। - गुरविंद्र कौर, सोसाइटी प्रबंधक हैफेड अंबाला सिटी