फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pharmacist's engineer husband married without divorce

फार्मासिस्ट के इंजीनियर पति ने बिना तलाक दिए रचाई दूसरी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:33 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist's engineer husband married without divorce
फार्मासिस्ट के इंजीनियर पति द्वारा बिना तलाक लिए दूसरी शादी रचाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति बलदेव सिंह, उसकी दूसरी पत्नी बबीता, सास करेशो देवी उर्फ गुड्डी व ससुर पूर्ण चंद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक 24 मार्च 2010 को उसकी शादी कुरुक्षेत्र के गांव कमौदा निवासी बलदेव सिंह से हुई थी। बाद में ससुराल पक्ष के लिए उसे हमेशा बांझ होने का ताना मारते थे। सच्चाई यह थी कि उसके पति ने उसे कभी पत्नी का हक दिया ही नहीं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह कैंट के एक अस्पताल में फार्मासिस्ट नौकरी करती है। 24 मार्च 2010 को उसकी शादी कुरुक्षेत्र के गांव कमौदा निवासी बलदेव सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इतना ही नहीं, जब भी उसका पति चंडीगढ़ से उसके पास आता था, उस वक्त मारपीट करके लोन के लिए सोने के जेवरात लेकर जाता था। आरोप लगाया कि उसका पति, सास व ससुर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते थे। वह कई सालों से अपने मायके अंबाला कैंट रह रही है। पीछे से उसके पति बलदेव सिंह ने बिना तलाक लिए बबीता यादव उर्फ बीबी से दूसरी शादी कर ली। अब उनके पास 2 बच्चे भी हैं। उन्होंने पहले आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी थी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed