{"_id":"6740de4da400545a2c073496","slug":"personnel-equipped-with-gps-system-will-monitor-the-railway-track-ambala-news-c-36-1-amb1001-133182-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जीपीएस प्रणाली से लैस कर्मी करेंगे रेल पटरी की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जीपीएस प्रणाली से लैस कर्मी करेंगे रेल पटरी की निगरानी
विज्ञापन
अंबाला छावनी के रेलवे यार्ड में पटरियो की जांच के लिए तैनात की गई टीम कार्य करते हुए। संवाद
अंबाला। ठंड के मौसम को देखते हुए रेल पटारियों की संरक्षा और सुरक्षा के लिए रेलवे ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। मंडल रेल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो रेल पटरियों के कार्य में जुड़े पेट्रोलमैन को जीपीएस उपकरण से लैस करें और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी इनकी नियमित निगरानी करें, जिससे कि किसी भी विषम परिस्थिति में तुरंत मौके पर सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
रेलवे ने धुंध और ठंड के मौसम को देखते हुए चेतावनी जारी की है, क्योंकि ठंड के मौसम में रेल पटरियों के सिकुड़ने और चटकने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में रेल दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में रेल पटरियों की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। ऐसे में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से सतर्क रहें और अगर कहीं भी कोई खामी नजर आए तो उसमें तुरंत सुधार किया जाए।
अल्ट्रासोनिक मशीन की मदद
रेलवे ने पेट्रोलमैन के साथ ठंड के मौसम को देखते हुए अलग-अलग रेल सेक्शनों पर अल्ट्रासोनिक मशीन से भी रेल पटरियों की जांच आरंभ कर दी है ताकि बारीक से बारीक खामी को भी देखा जा सके। इस कार्य से जुड़ी रोजाना फीडबैक भी रेलवे अधिकारी ले रहे हैं। रेलवे यार्ड में भी विशेष सतर्कता बरती गई है क्योंकि स्टेशन पर पहुंचने से पहले रेल यार्ड में भी कर्मचारी निर्धारित स्थान पर बैठकर ट्रेनों के आवागमन की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोको पायलट को निर्देश
ट्रेन संचालन से जुड़े लोको पायलट, सह लोको पायलट और गार्ड को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो मौसम के हिसाब से ट्रेन की गति बढ़ाएं या कम करें। धुंध के मौसम में एंटी फॉग सेफ्टी डिवाइस साथ लेकर चलें और जीपीएस की मदद से ट्रेन का सुरक्षित संचालन करें। वहीं रेल पटरियों पर भी नजर रखें ताकि कोई दुर्घटना न हो। ट्रेन के गार्ड को भी इस कार्य में सहयोग के निर्देश दिए गए हैं।
वर्जन
ठंड व धुंध के मौसम को देखते हुए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, विशेष रेल पटरियों की जांच को लेकर। वहीं ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों को भी विशेष हिदायत दी गई है ताकि कहीं कोई हादसा न हो जाए।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।