फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People will be able to see the martyr's memorial and other buildings from the double decker bus

Ambala News: डबल डेकर बस से लोग निहारेंगे शहीद स्मारक सहित अन्य इमारतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
People will be able to see the martyr's memorial and other buildings from the double decker bus
अंबाला। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे शहीद स्मारक का अवलोकन लोग डबल डेकर बस के माध्यम से कर सकेंगे। इसके अलावा अंबाला छावनी में सुविधाओं से सुसज्जित जो भी इमारतें बन रही हैं, उनको भी लोग बस में बैठे-बैठे ही निहार सकेंगे। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने लोगों की सुविधा के लिए डबल डेकर बस की योजना को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सुभाष पार्क में बच्चों को टॉय ट्रेन की सुविधा भी मिलेगी, वहीं युवा सहित अन्य लोग हॉट एयर बैलून की मदद से ऊंचाई पर जाकर अंबाला छावनी के पूरे हिस्से को निहार सकेंगे। जबकि सुभाष पार्क की बिजली को भी हॉट लाइन से जोड़ा जाएगा ताकि रात के समय बिजली गुल होने की समस्या से स्थाई तौर पर निजात मिल जाए। शास्त्री कॉलोनी अपने आवास पर आयोजित बैठक के दौरान हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने यह निर्देश नगर परिषद सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शहर वही तरक्की करता है, जिसे देखने के लिए बाहर से लोग आते हैं। लोगों को शहर की खूबसूरती देखने का बेहतर अवसर मिले, इसके लिए अंबाला छावनी में डबल डेकर ओपन बस चलाने की योजना है जोकि पर्यटकों को शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क घुमाएगी। सुभाष पार्क आज अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा, चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र बन गया है और यहां आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

--
फूलों से महकेगा पार्क
सुभाष पार्क में इस समय कई फूल व पौधे लगे हैं जोकि आकर्षण का केंद्र है। मगर फूलों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा ताकि पार्क हर समय खिलता हुआ नजर आए। विज ने कहा कि पार्क में मौसम अनुसार फूल लगाए जाएंगे। वहीं उन्होंने मत्स्य विभाग को भी निर्देश दिए कि सुभाष पार्क की झील को साफ रखने के लिए इसमें मछलियां डाली जाएं। म्यूजिकल फाउंटेन को भी नियमित तौर पर चेक करने के निर्देश दिए ताकि शाम के समय लोग म्यूजिकल फाउंटेन पर बजने वाली धुनों का लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वाहन की एंट्री पर पाबंदी
सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में सामान पहुंचाने व अन्य कार्यों के लिए आ रहे छोटे वाहनों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पार्क के अंदर कोई भी गाड़ी भविष्य में प्रवेश नहीं करेगी। उन्होंने थियेटर में स्थाई तौर पर साउंड सिस्टम लगाने तथा पार्क में अलग-अलग स्थानों पर लगे म्यूजिक स्पीकरों को भी नियमित तौर पर चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पार्क में प्लास्टिक के डस्टबिन अलग-अलग स्थानों पर लगाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने फूड कोर्ट के टेंडर लगाने और फूड कोर्ट में एंट्री रोड की तरफ करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्क के तीसरे हॉल में ई-लाइब्रेरी बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed