{"_id":"6129464c8ebc3e218854269f","slug":"people-who-reached-the-camp-showed-enthusiasm-205-got-the-vaccine-ambala-news-knl813285121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में पहुंचे लोगों में दिखा जोश, 205 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में पहुंचे लोगों में दिखा जोश, 205 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित जैन स्थानक में श्री महावीर जैन युवक मंडल और अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित
- फोटो : Ambala
अंबाला। कोरोना की तीसरी लहर से पहले समस्त लोगों को सुरक्षित करने के लिए श्री महावीर जैन युवक मंडल और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में दूसरे दिन भी शुक्रवार को टीकाकरण शिविर लगाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर करीब तीन बजे तक चले इस शिविर में दूसरे दिन भी 205 लोगों ने टीका लगाया गया।
शिविर के दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने पूरा जोश और उत्साह दिखाया। सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड नियमों का पालन करते हुए शिविर में पहुंचे लोगों को टीका लगाने के बाद न केवल बुखार बल्कि फोलिक एसिड और आयरन सीरप के अलावा बुखार की दवा व संस्था की ओर से पेयजल भी उपलब्ध करवाया गया।
दूसरे दिन भी नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी से डॉ. जोगिंद्र शर्मा और डॉ. अरविंद की टीम ने सहयोग दिया। श्री एसएस जैन सभा के प्रधान अनिल जैन ने मौके पर न केवल श्री महावीर जैन युवक मंडल टीम बल्कि शिविर में आने वाले हर व्यक्ति का हौसला बढ़ाया। उन्होंने इसके लिए परियोजना निदेशक नितिन जैन की पीठ भी थपथपाई। दो दिनों के शिविर के समापन पर श्री महावीर जैन युवक मंडल के प्रधान अमित जैन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम व अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
जैन समाज हमेशा ही सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहता है। इस समय सरकार का भी पूरा ध्यान टीकाकरण की ओर ही है ताकि सभी को तीसरी लहर से पहले सुरक्षित किया जा सके।
अनिल जैन, प्रधान, श्री एसएस जैन सभा।
श्री एसएस जैन स्थानक में दो दिन बेहतर तरीके से शिविर चला। शिविर का आसपास के लगभग सभी लोगों ने फायदा उठाया। हमारी उम्मीद से ज्यादा लोग टीकाकरण शिविर में पहुंचे।
डॉ. अरविंद, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी
कल भी मुझे शिविर की जानकारी मिल गई थी लेकिन किन्हीं कारणों से मैं टीका लगवाने नहीं पहुंच पाया था। अखबार में पढ़ा कि शिविर आज भी है तो आज पहुंचा हूं। पहली डोज लग गई है। -विशाल।
शिविर के बारे में आज जैसे ही समाचार पत्र के जरिए सूचना मिली तो मैं यहां पहुंच गई। बड़ी आसानी से शिविर में दूसरी डोज लग गई है। निसंदेह शिविर का बहुत से लोगों ने फायदा उठाया है। -आशना।
शिविर में चंद मिनटों में ही टीका लग गया। इतनी जल्दी टीका लग जाएगा इतनी तो मुझे भी उम्मीद नहीं थी। पहली बार टीका लगवाने के लिए जितने दिक्कतें आई थी दूसरी बार तो पता ही नहीं लगा। -रीटा।
दोनों दिन आसपास के लोगों ने हमारा पूरा सहयोग किया। इतना ही नहीं श्री महावीर युवक मंडल के सभी सदस्यों ने बेहद अच्छे बंदोबस्त किए थे। इसी कारण हम 550 से ज्यादा लोगों को टीक लगाने में कामयाब रहे।
सपना, स्वास्थ्य विभाग स्टाफ