फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People staged a sit-in protest against the laying of pipes, demanding that the drain remain open.

Ambala News: पाइप डालने के विरोध में धरने पर बैठे लोग, नाले को खुला ही रखने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
People staged a sit-in protest against the laying of pipes, demanding that the drain remain open.
शहर के कुम्हार मोहल्ला में नाले में पाइप डालने का विरोध करते हुए लोग। संवाद
अंबाला सिटी। वार्ड-8 में अंबिका देवी मंदिर के सामने से गुजर रहे नाले में पाइप डालने के विरोध में कुम्हार मोहल्ला के लोग धरने पर बैठ गए। यहां गुरुवार को ही नगर निगम की ओर से पाइप डलवाने का कार्य शुरू करवाया था, लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद कार्य बंद किया गया। मौके पर नगर निगम के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन शाम तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। लोगों ने बताया कि वह शुक्रवार को दोबारा फिर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन



लोगों ने कहा, अगर नाले में पाइप डले तो पूरे मोहल्ले में होगा बरसाती जलभराव
कुम्हार मोहल्ला के हरजीत सिंह बब्बल, विजय शर्मा, जोगिंद्र, रिंकू सहित अन्य ने बताया कि मोहल्ले में अंबिका देवी मंदिर के सामने नाले के निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां से पटेल रोड, सोहन लाल स्कूल, जंडी मंदिर, नाहन हाउस सहित अन्य स्थानों के बरसाती पानी की निकासी होती है। जिस कारण अत्यधिक मात्रा में जलभराव हो जाता है। उन्होंने कहा कि यहां पहले से ही बरसात के दिनों में नाला भरने के कारण जलभराव की समस्या पैदा होती है, जिससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी होती है, अगर नाले में पाइप डाले जाते हैं तो स्थिति और भयावह हो जाएगी, इससे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होगी। उन्होंने मांग की कि इस नाले को पाइप डालकर बंद न किया जाए। इसे पुराने ढंग से खुला नाला बनवाकर ठीक किया जाए।
विज्ञापन



निगम अधिकारियों को करवा चुके अवगत
कुम्हार मोहल्ला के हरजीत सिंह बब्बल ने बताया कि उन्होंने इस समस्या की मांग को लेकर मेयर सैलजा सचदेवा को ज्ञापन सौंपा था। मेयर ने उनके पत्र को निगम अधिकारियों को भेजा था, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक उनकी इस मांग को नहीं सुना। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को भी पाइप डालने के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुम्हार मोहल्ला में सभी दुकानदार व मोहल्ला के लोग चाह रहे हैं कि नाले में पाइप डाले जाएं ताकि यहां से बरसाती पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सके। पाइपलाइन डलने से बरसाती जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
- मीना ढ़ींगरा, वार्ड पार्षद एवं सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed