फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   people rise early in the morning, vanish electric metre

सुबह उठते हैं लोग, तो गायब हो जाता है बिजली मीटर

Sat, 16 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 16 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की ओर से भले ही घरों में लगे बिजली के मीटरों को बाहर कर बिजली चोरी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ये प्रयास इन दिनों आम जनता के परेशानी का कारण बने हुए है। आलम यह है कि बाहर लगे बिजली के मीटरों को देर रात चोर  निशाना बना रहे हैं और मीटर का बाक्स खोलकर अंदर लगे मीटर को ले जाते है। जिसके बाद सुबह होने पर ही पीड़ित को मीटर चोरी होने का खुलासा होता है।
विज्ञापन

यह खुलासा अंबाला कैंट के आजाद नगर व अर्जुन नगर में गत दिवस एक घर से बाहर लगा मीटर चोरी होने पर लगा। इलाकावासियों के अनुसार सबंधित एरिया में पहले भी मीटर चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी है। पंरतु इलाका पुलिस व संबंधित बिजली विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाएं जा रहे है। जिससे आस पास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

इस तरह करते है मीटर चोरी
दरअसल, ये मीटर चोर बड़े ही शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम देता है। पहले तो ये सबंधित एरिया में चक्कर काटते है और उसके बाद मीटर की मेन तार काट देते है। ऐसे में घर की लाइट या तो इनवर्टर पर चली जाती है और या फिर परिवार को लगता है लाइट चली गई। जिसके बाद ये चोर आसानी से बिजली का बॉक्स खोलकर मीटर बाहर निकालते है और लेकर फरार हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला मामला
अर्जुन नगर निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि गत दिवस वह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहे थे कि अचानक देर रात को लाइट चली गई थी। जिसके बाद जब अगले दिन वह बिजली न आने की समस्या के चलते मीटर चेकिंग के लिए पहुंची तो उनके होश उड़ गए। घर के बाहर लगे बिजली के मीटर बॉक्स से मीटर गायब था। इस संबंध में तुरंत इलाका पुलिस को सूचित किया और बिजली विभाग से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।
दूसरा मामला
आजाद नगर निवासी संदीप ने बताया कि गत दिवस उनके घर के बाहर देररात अज्ञात युवकों ने बिजली के मीटर से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। अचानक किसी चीज के जमीन पर गिरने से वह घबरा गए और मौके से फरार हो गए। ऐसे में जब सुबह बाहर निकले तो पूरे मामले का पता चला और इसकी शिकायत इलाका पुलिस को दी।
तीसरा मामला
आजाद नगर निवासी रोशनी देवी व पप्पू ने बताया कि उनकी साइंस की फैक्ट्ररी है और गत माह अपने फैक्ट्री का ताला लगाकर घर गए थे और वापस लौटे तो देखा फैक्ट्री के बाहर लगा मीटर बॉक्स टूटा हुआ था और अंदर से मीटर भी गायब हो चुका है। जब आस पास के लोगों से इस संबंध में पूछा तो पता चला कि करीबन पांच से बिजली के मीटर गायब हो चुके थे और पीड़ितों ने तुरंत इलाका पुलिस को सूचित कर मामले की जानकारी दी थी।

---
संबंधित एरिया में पुलिस के मुलाजिम गश्त कर रही है और मीटर चोरी की वारदात को रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ऐसे आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-कंवलजीत, थाना प्रभारी, महेश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed