फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People getting out from under the freight train risking their lives

Ambala News: जान जोखिम में डाल मालगाड़ी के नीचे से निकल रहे लोग

Wed, 24 Apr 2024 05:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
People getting out from under the freight train risking their lives
अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर नन्हेड़ा फाटक के पास खड़ी मालगाड़ी के नीचे से बच्चे सहित निकलती म
अंबाला। मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर बंद हो चुके नन्हेड़ा फाटक पर रोंगटे खड़े करने वाले दृश्य देखकर लोग हैरान परेशान हो गए। जब रेलवे लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ही महिलाएं और पुरुष अपने बच्चों के साथ निकलते नजर आए। उनकी यह चूक किसी बड़े हादसे का न्यौता दे सकती है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब भी मालगाड़ी यहां खड़ी होती है तो लोग ऐसा ही करते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पिछले लगभग चार साल से पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है। यही कारण है कि लोग मजबूरीवश रेलवे लाइनों को पार कर रहे हैं। इस रास्ते से रोजाना 1500 से दो हजार के बीच लोग आवागमन करते हैं। रेलवे लाइन के साथ-साथ पत्थर रखकर वाहन चालक रास्ता बनाते हैं और फिर जान की परवाह न करते हुए इसे पार करते हैं। इसमें स्कूली बच्चों सहित नौकरीपेशा लोग, बुजुर्ग, महिलाएं आदि सभी शामिल होते हैं। हालांकि कुछ समय पहले लोगों को इस जगह तक आने से रोकने के लिए रेलवे की तरफ से दोनों तरफ गहरे गड्ढे भी किए गए थे जिन्हें अब भर दिया है। साथ ही आरपीएफ की तैनाती भी की गई थी। इसलिए अब फिर से इस रास्ते का लोग बेधड़क होकर इस्तेमाल कर रहे हैं और इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन---
मामला संज्ञान में आया है। सुरक्षा को लेकर मौके पर आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर नन्हेड़ा फाटक के पास खड़ी मालगाड़ी के नीचे से बच्चे सहित निकलती म

अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर नन्हेड़ा फाटक के पास खड़ी मालगाड़ी के नीचे से बच्चे सहित निकलती म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed