फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People gathered in large number in huge Sant Samagam at Dera Begumpura Tandwali

Ambala News: डेरा बेगमपुरा तंदवाली में विशाल संत समागम में उमड़ी संगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
People gathered in large number in huge Sant Samagam at Dera Begumpura Tandwali
गांव तंदवाली स्थित डेरा बेगमपुरा में संत फकीर दास उदासीन महाराज की पुण्य स्मृति पर आयोजित समागम
बराड़ा। तंदवाली गांव स्थित डेरा बेगमपुरा में संत फकीर दास उदासीन महाराज की पुण्य स्मृति में रविदासिया धर्म को समर्पित विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। इस संत समागम में सैकड़ों की संख्या में संगत ने शिरकत की।
विज्ञापन

डेरे के गद्दीनशीन 108 संत सोमदास उदासीन ने बताया कि संत बैसाखी दास उदासीन मेमोरियल ट्रस्ट तंदवाली की ओर से यह कार्यक्रम करवाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 108 संत मनदीप दास डेरा सिरसगढ़ रहे। इसके बाद समागम में संत निर्मल दास कपाल मोचन, संत पूर्ण दास हड़ताल माजरी, संत सतपाल दास, संत शमशेर दास, संत श्याम लाल बिहटा समेत अन्य संतों ने अपने आशीर्वचन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

संत सोमदास ने कहा कि दो अप्रैल को संत फकीर दास का जन्म हुआ था और इसी दिन वह ब्रह्मलीन हुए। इसलिए बुधवार को उनकी बरसी समागम और जन्मदिवस दोनों ही हैं। उन्होंने कहा कि जहां संतों के चरण पड़ जाते हैं वह जगह पवित्र हो जाती है। निर्मलदास ने कहा की संतों महापुरुषों के कारण ही समाज तरक्की के मार्ग पर चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत हमेशा लोगों का भला चाहते हैं इसलिए संतों के बताए मार्ग पर चलें। इस दौरान सुबह चार बजे अमृतवाणी के पाठ का शुभारंभ हुआ। इसके बाद आठ बजे भोग डाला गया। वही सुबह नौ बजे निशान साहिब की चोला रस्म हुई जो सब इंस्पेक्टर बरखा राम ने निभाई।

वहीं 10 बजे से सत्संग और प्रवचन का आयोजन किया गया। इसके अलावा समाजसेवी संस्था निस्वार्थ जनसेवा मंच की ओर से फ्री नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमे निजी अस्पताल की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अजय कुमार, गेन चंद, हरकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed