फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   people come, minister viz, for prolblems, minister went mumbai, ambala

फरियादी मंत्री के सामने दुखड़ा रोने आए और मंत्री रवाना हो गए मुंबई

Thu, 28 Jul 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Thu, 28 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
people come, minister viz, for prolblems, minister went mumbai, ambala
एडीसी को समस्या से अवगत कराते लोग - फोटो : amar ujala
लंबे अरसे के बाद जनता की शिकायतें सुनने कैंट रेस्ट हाउस पहुंचे मंत्री अनिल विज मात्र आधे घंटे बाद ही मुंबई रवाना हो गए। इसके बाद उनके स्थान पर एडीसी गिरीश अरोड़ा ने जनता की 109 शिकायतें सुनीं। जनता भी यह कहती रही कि वे मंत्री के सामने अपना दुखड़ा रोने आए थे, जबकि मंत्री जी सिर्फ आधे घंटे में ही वापस चले गए। एडीसी ने भी इस दौरान जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिए और खुला दरबार निपटाया। सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि मुंबई में सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक है, जिसके कारण मंत्री अनिल विज को दरबार बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लंबे अरसे के बाद बुधवार को कैंट के रेस्ट हाउस में मंत्री अनिल विज का खुला दरबार लगा। काफी संख्या में लोग भी अपनी शिकायतें लेकर मंत्री के दरबार में पहुंचे। करीब साढ़े दस बजे मंत्री अनिल विज रेस्ट हाउस में पहुंचे और शिकायतें सुनने लगे। करीब आधे घंटे तक वे रेस्ट हाउस में मौजूद रहे और जनता की शिकायतें सुनते रहे। इसी दौरान वे अचानक उठे और एडीसी को शिकायतें सुनने के निर्देश देकर रेस्ट हाउस से चले गए। मौके पर अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोग भी हैरान हो गए कि अचानक मंत्री खुला दरबार छोड़कर चले गए। इसके बाद एडीसी गिरीश अरोड़ा ने जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को इनका हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता अमोलक सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज सहित अन्य विभागों के अधिकारी व  भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलविंद्र सिंह, पार्षद सतपाल ढल, जसबीर जस्सी, सुनील चौपडा, रामबाबू यादव, रवि सहगल, ओम सहगल, गुरपाल सिंह माजरा, राजीव डिंपल, सुरजीत सिंह पंजोखरा, रणदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


समस्याएं छोटी, फिर भी भटक रहे लोग 
- शाहाबाद की हॉकी खिलाड़ी सुखविंदर कौर की शिकायत 2012 में आयोजित सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र अभी तक नहीं मिला
- पटेल नगर अंबाला छावनी से आई लगभग 20 महिलाओं ने कॉलोनी में सड़कों का निर्माण न होने तथा पेयजल की समस्या रखी
- गणेश विहार से आई महिला ने पति द्वारा मारपीट करने और शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की शिकायत 
- विकास विहार वासियों ने कच्ची सड़क को पक्का करवाना 
- विकास विहार कॉलोनी वासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों ने बकाया वेतन दिलवाने की समस्या रखी
- सरसेहड़ी निवासी नीशा जैन और अरुण जैन ने अपने प्लॉट की जमाबंदी करवाने की मांग रखी
- गौरव ने सदर बाजार अंबाला छावनी में निगम कर्मियों द्वारा उनकी दुकान की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत करवाने से रोकने की शिकायत रखी
- हरिनगर में बिजली की तारें नीची होने व पुलिया टूटी होने की शिकायत रखी
- वशिष्ठ नगर में ट्रांसफार्मर से बिजली के खंभे तक खुली तारों की बजाए केबल डालने की समस्या
- बाजीगर बस्ती के लोगों ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की समस्या रखी 

जनता बोली, अब अगली बार फिर आएंगे
इस दौरान अपनी शिकायत लेकर पहुंचे गुरनाम सिंह, सिद्धार्थ, रजनीश वालिया, रोहित गुप्ता, लोकेश, कपिल, नीरज, सतप्रकाश, रजनी, कमला, जसप्रीत कौर ने कहा कि खुले दरबार में मंत्री के सामने ही शिकायत रखने आए थे, लेकिन उससे पहले ही मंत्री चले गए। अब अगली बार जब दरबार लगेगा, अपनी समस्या मंत्री के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed