फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   People cheated by pretending to get jobs abroad

विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
People cheated by pretending to get jobs abroad
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। अंबाला छावनी करधान क्षेत्र से आए व्यक्ति ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उसके एवं अन्य कई लोगों से ठगी करने की शिकायत दी गई।
विज्ञापन

आरोपी ने किसी से पांच तो किसी से सात लाख रुपये ठगे, उन्हें न नौकरी दी गई और न ही विदेश भेजा गया। इस मामले में गृहमंत्री विज ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह टूंडला क्षेत्र से आई महिला ने क्षेत्र में धर्मशाला की बाउंड्री वॉल बनाने में बाधा डाल रहे लोगों के खिलाफ शिकायत दी जिस पर गृह मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य कई मामले भी सामने आए जिन पर गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता से लिया और अधिकारी इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। छावनी क्षेत्र से आए व्यक्ति ने गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर शिकायत देते हुए बताया कि दुराचार के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर गृह मंत्री ने एसपी को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed