{"_id":"68e16cccc146dc9b8106ac70","slug":"people-are-upset-due-to-shifting-of-patwar-khana-ambala-news-c-18-1-knl1006-752701-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पटवार खाना शिफ्ट होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पटवार खाना शिफ्ट होने से लोग परेशान
Sun, 05 Oct 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
माय सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला सचिवालय के सामने पुरानी तहसील में संचालित पटवार खाना को शिफ्ट कर इसको सेक्टर 18 स्थित सरकारी स्कूल में शुरू किया है। यह स्कूल पहले से कम बच्चों के आने के चलते बंद था जबकि पानीपत तहसील जिला सचिवालय में है। इन सबके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी तहसील से राजस्व विभाग का कार्यालय जिला सचिवालय में आने के बाद यहां पटवार खाना चल रहा था। पटवार खाने की बिल्डिंग पीडब्ल्यूडी ने कंडम घोषित कर दी थी इसके बाद भी यह चल रहा था। पटवार संगठन ने अधिकारियों से भवन बदलने की मांग की थी लेकिन कोई उपयुक्त जगह नहीं मिल पा रही थी। संगठन ने इसकी फिर से मांग की थी। उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर पटवार खाने को सेक्टर-18 स्थित सरकारी स्कूल में शिफ्ट करने के आदेश जारी कर दिए थे।
पटवार खाना तहसील से करीब 4 किलोमीटर दूर शिफ्ट होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है, उनको अब आने-जाने में काफी परेशानी होती है। गोरखेड़ी के निरंजन और दीपक ने बताया कि तहसील के नजदीक पटवार खाना होना चाहिए।