{"_id":"66a03053339c1afaed0dab65","slug":"people-are-scared-of-leopard-there-is-talk-of-it-being-seen-in-mango-orchard-ambala-news-c-36-1-amb1002-126740-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लोगों में तेंदुए का खौफ, आम के बाग में देखा जाने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लोगों में तेंदुए का खौफ, आम के बाग में देखा जाने की चर्चा
विज्ञापन
बराड़ा। गांव सोहाना में गत दिनों तेंदुए की अफवाह के बाद मंगलवार को फिर से यहीं तेंदुआ देखे जाने की बात कही गई। जिस पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने लोगों के साथ बाग में जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि सोहाना-रोड पर स्थित एक बाग में गत दिनों तेंदुआ देखे जाने की चर्चा से क्षेत्र में अफवाहों का माहौल गर्म हो गया।
उत्तर प्रदेश निवासी युवक ने बताया कि उसने यह बाग ठेके पर ले रखा है और अपने परिवार समेत यहां रह रहा है। उसके परिवार में महिलाएं व बच्चे भी हैं। बीते दिन पहले वह बाग में आम तोड़ रहा था तो उसने वहां तेंदुए को देखा। इसके बाद वह अपने कमरे में दौड़ गए। बाग में जानवरों को डराने के लिए पटाखा चलाया, उसके बाद पता नहीं तेंदुआ कहां गया। इसके बाद पुलिस और वन्य विभाग की टीम वहां आई और जांच की,लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
प्रेम सिंह ने कहा कि बाग काफी बड़ा है, लेकिन तेंदुए को ढ़ूढने आई टीम ने सारे बाग की बजाय कुछ ही जगह में उसकी तलाश की। मंगलवार सुबह सोहाना का एक बच्चा कर्ण जो बाग में आम तोड़ रहा था, उसने भी कहा कि उसने बाग में तेंदुए को देखा। वह दौड़ता हुआ अन्य लोगों के पास गया। इसके बाद गांव के सरपंच को सूचना दी गई। सरपंच प्रतिनिधी नीरज राणा ने बताया कि वह इन लोगों की सूचना के बाद बाग में पहुंचे और जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। नीरज राणा ने विभाग से मांग की है कि बाग की अच्छी तरह से तलाशी की जाए।
विज्ञापन
वर्जन
सूचना के बाद वह सोहाना के उक्त बाग में पहुंचे थे और जांच की थी, लेकिन तेंदुए का कोई निशान तक नहीं मिला। यदि आज भी ऐसी कोई बात है तो वह दोबारा जाकर बाग में जांच करेंगे।
राकेश कुमार, वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर