{"_id":"6aaedaa3b634910198081a64","slug":"payal-wins-gold-in-the-57kg-boxing-weight-category-ambala-news-c-245-1-kht1012-155345-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बॉक्सिंग में 57 किग्रा भार वर्ग पायल ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बॉक्सिंग में 57 किग्रा भार वर्ग पायल ने जीता स्वर्ण
Sun, 20 Sep 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले बाबा बिशनपुरी बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी क
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। गांव भाणा स्थित बाबा बिशनपुरी बॉक्सिंग अकादमी के मुक्केबाजों ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के सात खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से छह खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल किए।
अंडर-19 आयु वर्ग में अकादमी की पायल ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं उनकी बहन नैंसी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही नैंसी ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में भी रजत पदक हासिल किया।
अकादमी की प्रिया ढुल ने अंडर-19 आयु वर्ग के 69 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। काफी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में महक ढुल ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी के पदकों की संख्या बढ़ाई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
रोजाना पांच घंटे करते हैं अभ्यास
कोच देवेंद्र ढुल ने बताया कि अकादमी के खिलाड़ी प्रतिदिन सुबह और शाम करीब 5 घंटे बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों की नियमित मेहनत और अनुशासन का परिणाम प्रतियोगिता में देखने को मिला। उन्होंने बताया कि गांव पाई से लेकर भाणा तक के खिलाड़ी भी नियमित रूप से अभ्यास के लिए मैदान में पहुंचते हैं।