फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patwari of Ambala city suspended, FIR will be registered against Patwari of Nilokheri

अंबाला शहर का पटवारी निलंबित, नीलोखेड़ी के पटवारी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Patwari of Ambala city suspended, FIR will be registered against Patwari of Nilokheri
Patwari of Ambala city suspended, FIR will be registered against Patwari of Nilokheri - फोटो : Ambala
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल द्वारा छावनी रेस्ट हाउस में लगने वाले जनता दरबार में शनिवार सैकड़ों की संख्या में फरियादी पहुंचे। अबकी बार दरबार में काम में लापरवाही बरतने वाले व रिश्वत मांगने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मंत्री विज ने जहां अंबाला शहर के पटवारी पवन को निलंबित करने के निर्देश दिए वहीं नीलोखड़ी तहसील के पटवारी पालाराम के खिलाफ आई रिश्वत मांगने की शिकायत पर उसके खिलाफ जांच व एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से ही दरबार में प्रदेशभर से आए फरियादियों की भीड़ उमड़ गई थी। सुबह करीब 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुए दरबार में करीब सैकड़ों लोगों की शिकायतें सुनते हुए उनके तुरंत समाधान के निर्देश दिए। करीब दोपहर 4 बजे के पास मंत्री विज ने 10 मिनट कमरे में आराम करने के बाद दोबारा से समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार में 925 लोगों की फरियाद सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरबार में अधिकतर शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रही। कई अधिकारियों से उन्होंने दूरभाष पर भी बात की। कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, जो अधिकारी भेजी गई शिकायतों को निपटाने में ढिलाई बरतते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दरबार में सोहना से घायल बृजपाल को लेकर उसके परिजन पहुंचे। एक टांग में फ्रैक्चर होने के कारण उसे गोद में उठाकर लाया गया। आरोप लगाते हुए कहा कि बदमाशों ने जेसीबी से घर में तोड़फोड़ कर दी और सब इंस्पेक्टर जांच अधिकारी कार्रवाई नहीं होने दे रहा। विज ने जांच के निर्देश दिए। वहीं, भिवानी के बिजलाना भास से आए परिजनों ने बेटी के 8 दिन से अगवा होने की शिकायत दी। बताया कि मामा के घर से बेटी को उठा ले गए और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना एक घंटा पुलिस अधीक्षक को दिए जनसुवाई के निर्देश
गृहमंत्री ने जनता दरबार में प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षक, कमिश्नर ऑफ पुलिस को प्रतिदिन एक घंटा जनसुनवाई करने के निर्देश भी दिए। इस बीच एक महिला ने रोते हुए अपने पति के इटली से वापस न आने की बात कहीं और कहा कि वह गर्भवती हो गई है और पति इटली से तलाक मांग रहा है। मंत्री विज ने तुरंत इटली से उसके पति को डिबोट यानी वापस बुलाने के लिए इंडियन एंबेसी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। गुरुग्राम से आए धनीराम ने कहा कि कुछ बदमाश किस्म के लोगों ने मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया है और हमें आये दिन परेशान कर रहे हैं। मंत्री विज ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिये कि वे मामले की तह तक जाकर उन्हें रिपोर्ट करें। इंद्री से आए कुछ लोगों ने एलआईसी का नाम लेकर सक्रिय गिरोह के बारे में शिकायत दी। भिवानी से आए संजीव ने बताया कि उनके यहां एक कारीगर काम करता था और काफी समय के बाद वह पकड़ा भी गया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
दिव्यांग बुजुर्ग की बिगड़ती हालत, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल
जनता दरबार शुरू होने से पहले लाइन में लगे उगाला निवासी दिव्यांग बुजुर्ग रोशन लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते फरियादियों का जमावड़ा लग गया। आनन-फानन में एंबुलेंस को बुलाकर बुजुर्ग को छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। बुजुर्ग रोशन लाल अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत लेकर पहुंचा था। एंबुलेंस से ही बुजुर्ग बोल रहा था कि मैंने एक व्यक्ति को शिकायत दे दी है उसे मंत्री विज तक पहुंचा दो।
यह थी मुख्य शिकायतें
- जिला जींद के सुंदरपुरा से आए कुछ लोगों ने खेत में कब्जा करने व पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने की शिकायत दी
- यमुनानगर से आए लोगों ने कहा कि पटवारी और तहसीलदार इंतकाल नहीं करते, बेवजह इंतकाल के मामले को लटका रखा है। मंत्री ने डीसी यमुनानगर को जांच के निर्देश दिए
- महेश नगर के रामपुर सरसेहड़ी रोड पर सट्टे की शिकायत आने पर मंत्री विज ने एसएचओ महेश नगर को कार्रवाई के निर्देश दिए
अंबाला के सभी विभागों से एक-एक अधिकारी हों शामिल : विज
नगर परिषद की एक शिकायत आने पर मंत्री विज ने परिषद के एक अधिकारी को मौके पर बुलाने के निर्देश दिए। परिषद सचिव राजेश मौके पर पहुंचे और शिकायत सुनी। साथ ही टोकन सिस्टम भी लागू करने को कहा ताकि फरियादी जल्दबाजी न करें। बाद में मंत्री विज ने कहा कि अंबाला के सभी विभागों के एक-एक अधिकारी तो कम से कम आए ताकि जो शिकायत आ रही है उसका मौके पर समाधान हो सके। इसके अलावा नगर परिषद, नगर पालिकाओं और कमेटियों के पास जो भी शिकायत आती है, उसे कंप्यूटर में चढ़ाए जाने के लिए बोला गया ताकि उसका रिकॉर्ड रहे और क्या कार्रवाई की गई।

जनता दरबार में फरियादियों के लिए शुरू हुई भोजन की व्यवस्था
दरबार में प्रदेशभर से आने वाले फरियादियों के लिए फ्रेंडस इंटरनेशनल सोसायटी के पदाधिकारियों ने भोजन की व्यवस्था करवाई। कूपन के माध्यम से प्रार्थियों तथा उनके साथ आए परिजनों को बंद पैकेट में भोजन उपलब्ध करवाया गया। गृहमंत्री ने संस्था द्वारा किए गए इस कार्य के लिये उनका आभार व्यक्त किया। सोसायटी के पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, संजीव वालिया, गोपी सहगल, विजेन्द्र दास, सन्नी आनन्द, सुरेंद्र तिवारी का कहना था कि हर जनता दरबार में वह अलग-अलग खाना परोसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed