{"_id":"62eec8fb2ff0507500289ae3","slug":"patriotic-spirit-filled-by-waving-the-tricolor-in-hands-ambala-news-knl117112846","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में तिरंगा लहराकर भरा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में तिरंगा लहराकर भरा देशभक्ति का जोश
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार प्रशासन द्वारा राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राहगीरी कार्यक्रम में स्कूल व कॉलेज के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराकर झूमते-नाचते, गाते हुए वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने शिरकत की। नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन अमित वालिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर चौंक पर किया गया था। भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देशवासियों में जोश और उत्साह है। तहसीलदार दिनेश सिंह ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव की शृंखला में यह राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है, जिसके तहत प्रशासनिक विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों आदि द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर से बीए फाइनल ईयर की छात्रा दीक्षा वालिया ने हर घर तिरंगा अभियान पर स्पीच की प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, बिजली बचाने पर लघु नाटिका, ग्रुप शोंग, डॉ. जोगिंद्र शास्त्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के डिजाइनर पिंगली वेंकैया के बारे में व भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर के जीवन एवं भारत के संविधान बनाने में उनके योगदान पर अपने विचार रखे गये। भारतीय योग संस्थान की सदस्य नवीता द्वारा एरोबिक्स करवाई गई तथा भारतीय योग संस्थान के जोन प्रधान संजय धीमान व केंद्र प्रमुख डॉ. राजेश द्वारा योग एवं प्राणायाम करवाया गया। गायक रामकुमार सरोहा ने देश भक्ति व जल संरक्षण पर अपने गीतों की प्रस्तुति दी।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ से प्रोफेसर रेनू कुमारी (वाणिज्य विभाग) तथा प्रोफेसर संजीव कुमार (इतिहास विभाग) ने हर घर तिरंगा अभियान, देश के संविधान एवं शहीदों की जीवनी के बारे में विचार रखें। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ के छात्र अजय एमए इंग्लिश, छात्रा ज्योति बीकॉम प्रथम वर्ष ने भाषण और तमन्ना बीकॉम प्रथम वर्ष ने कविता पाठ और विशाल एमए प्रीवियस तथा जतिन बीकॉम फाइनल ईयर ने गीत के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया।