{"_id":"60f732598ebc3e6d6a52787f","slug":"patients-will-not-face-any-problem-while-going-to-pgi-will-get-ventilator-facility-ambala-news-knl77183588","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई जाते हुए मरीजों को नहीं होगी दिक्कत, मिलेगी वेंटिलेटर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई जाते हुए मरीजों को नहीं होगी दिक्कत, मिलेगी वेंटिलेटर की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अब मरीजों को चंडीगढ़ पीजीआई जाते समय कोई दिक्कत नहीं होगी। पंजोखरा में तैनात एक एंबुलेंस में दो दिन के अंदर पोर्टेबल वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इसे पंजोखरा में ही रखा जाएगा, क्योंकि यहां से शहर और छावनी दोनों एरिया की दूरी एक समान है।
जानकारी देते हुए फ्लीज मैनेजर अंजली ने बताया कि एंबुलेंस का प्रयोग कोरोना काल से पहले वीआईपी ड्यूटी के लिए किया जाता था लेकिन इस अवधि में वीआईपी कार्यक्रम नहीं होने के कारण इसका प्रयोग नहीं हुआ लिहाजा अब इसे मरीजों के लिए पोर्टेबल वेंटिलेटर के साथ शुरू किया जाएगा। इसके अलावा तीन अन्य एंबुलेंस में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव बनाया गया है जिनसे साहा, मुलाना, बराड़ा और नारायणगढ़ क्षेत्र को कवर किया जा सके। वर्तमान की बात करें तो जिले में कुल 26 एंबुलेंस हैं। इनमें से 22 पुरानी एंबुलेंस हैं। जब 4 हाल ही में नई आई हैं लेकिन अभी तक इनका पंजीकरण नहीं होने के कारण इन्हें सड़कों पर नहीं उतारा जा सकता है।
एक एंबुलेंस में जल्द ही पोर्टेबल एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा 3 अन्य एंबुलेंस में भी यह सुविधा शुरू करवाने का प्रस्ताव बनाया गया है। जल्द स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
-अंजली, फ्लीट मैनेजर