फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Patients from 4 states crowd in Cancer Care Center

Ambala News: कैंसर केयर केंद्र में 4 राज्यों के मरीजों की भीड़

Fri, 21 Apr 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 21 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Patients from 4 states crowd in Cancer Care Center
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ अटल कैंसर केयर केंद्र सेंटर मरीजों को नया जीवनदान बन रहा है। अभी एक साल का समय भी नहीं बीता कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित हिमाचल से कैंसर के मरीज यहां पहुंच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि चार राज्यों के मरीजों का रश होने के बावजूद भी अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कैंसर मरीजों के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा ही नहीं शुरू की गई है। साथ ही वेबसाइट पर कोई टोल फ्री नंबर भी नहीं दिखा देता।
अंबाला के लोग तो आसानी से बार-बार आ सकते हैं लेकिन दूसरे शहरों व राज्यों से कैंसर के मरीजों को बसों या फिर अपनी निजी गाड़ियों से मरीज सिर्फ इस उम्मीद से आते हैं कि कोई न कोई डॉक्टर तो मिल ही जाएगा। जबकि इस तरह की सुविधा के लिए सबसे पहले ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सहूलियत होनी चाहिए, जिससे सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे मरीज यह पता कर सकें कि आखिर कैंसर सेंटर में कौन-कौन से डॉक्टर है और स्पेशलिस्ट डॉक्टर किस-किस दिन बैठते हैं। कई बार संबंधित डॉक्टर न मिलने के कारण उन्हें रिश्तेदारों व धर्मशालाओं का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बकैंसर सेंटर में करोड़ों रुपये की लागत से अत्याधुनिक मशीनें है। अभी तक करीब 11 हजार अपनी जांच करवा चुके हैं। 870 मरीजों को दाखिल किया जा चुका है और 300 से ज्यादा की रेडियोथैरेपी, 100 से ज्यादा की ब्रेकी थैरेपी, 250 मरीजों का ब्रेस्ट कैंसर का उपचार किया जा चुका है। 2022 में 9 मई को इसका उद्घाटन हुआ था। मरीजों के लिए जल्द ही धर्मशाला बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर ओपीडी में यमुनानगर से आए साहिल, सहारनपुर के मंजीत व गुरदासपुर के रोहताश ने बताया कि अपने रिश्तेदार व दोस्तों से अस्पताल के बारे में सुनकर आए है। केवल एक ही परेशानी लगती है कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की कोई सुविधा ही नहीं है। जबकि कोई ऐसा नंबर होना चाहिए जिससे कौन से डॉक्टर बैठे हैं और कौन से नहीं। बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज के प्रयासों से कैंसर मरीजों को यह सौगात मिली है। जबकि छावनी नागरिक अस्पताल की ओपीडी में ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की सुविधा चल रही है। संवाद


ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए प्रपोजल तैयार किया गया है। जबकि कैंसर अस्पताल के नंबरों को सोमवार तक वेबसाइट पर पूरी तरह से अपडेट कर दिया जाएगा। - डॉ. यशपाल, एसएमओ, अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed