फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passport Seva Kendra ordered to solve parking problem

Ambala News: पासपोर्ट सेवा केंद्र को पार्किंग की समस्या का समाधान करने का दिया आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Passport Seva Kendra ordered to solve parking problem
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-7 स्थित गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थानांतरित होने मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सेक्टर-7 निवासी याचिकाकर्ता के वकील आशीष गर्ग ने बताया कि मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट में ट्रैफिक एसएचओ भी पेश हुए। गर्ग ने बताया कि कोर्ट ने पासपोर्ट सेवा केंद्र को अपनी पार्किंग की समस्या का समाधान करने के आदेश दिए हैं। साथ ही गैलेक्सी मॉल के बाहर बनी पब्लिक पार्किंग में भी किसी को जाने से रोक नहीं सकते। इसकी अनुपालना के लिए ट्रैफिक एसएचओ को आदेश दिए हैं कि अगर किसी व्यक्ति को पार्किंग में कार पार्क करने से रोका जाता है तो वह जिम्मेदार होंगे। वहीं, आशीष गर्ग ने बताया कि पार्किंग में सिर्फ अप्वाइंटमेंट वालों को ही कार पार्क करने दी जा रही है, जबकि बाकी को रोका जा रहा है। गर्ग ने बताया कि इस मामले में 2 जुलाई की तारीख कोर्ट ने लगाई है।
विज्ञापन

दरअसल, गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय की शिफ्टिंग को लेकर सेक्टर-7 से अधिवक्ता आशीष गर्ग ने कोर्ट में केस फाइल किया है। यह मामला सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा यहां कार्यालय शिफ्टिंग को लेकर सेक्टर-7 रेसिडेंट्स सोशल एवं कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भी प्रधानमंत्री, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ में शिकायत दी गई है कि अगर सेक्टर-7 गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय शिफ्ट होता है तो सेक्टर में पार्किंग की व्यवस्था खराब हो जाएगी। इस मामले पर कोर्ट में पिछले दिनों भी सुनवाई हुई थी। इसके बाद जुलाई के आखिर में सुनवाई के लिए समय दिया गया था। इसके बाद अचानक से एक विज्ञप्ति जारी कर 24 जून से शिफ्टिंग के लिए कह दिया गया। जिसके बाद याचिकाकर्ता पक्ष ने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी, जिस पर शुक्रवार को भी सुनवाई हुई।
विज्ञापन

---------------
पड़ताल : सेक्टर सात की सड़क पर लग रहा जाम, पार्किंग फुल
सेक्टर 7 के लोगों के मुताबिक पासपोर्ट सेवा केंद्र के आने से यातायात की समस्या सामने आ रही है। वीरवार दोपहर को गैलेक्सी मॉल के आगे की पार्किंग और पीछे बाजार की पार्किंग दोनों फुल थीं। गैलेक्सी मॉल के आगे की तरफ बनी पार्किंग में कारें ही कारें थी। पूछने पर पता चला कि ये कारें पासपोर्ट सेवा केंद्र में आने वाले लोगों की की हैं। वहीं पीछे की पार्किंग में बाजार में आने वाले और वहां पर मौजूद कोचिंग संस्थानों से जुड़े विद्यार्थियों की बाइक व गाड़ियां खड़ी हुईं थीं। इस दौरान सेक्टर सात के प्रवेश द्वार पर गाड़ियों की कतार लगी दिखाई दी जिससे सेक्टरवासियों को निकलने में दिक्कत हो रही थी। इस मार्ग पर पहले से ही दिन में काफी यातायात रहता है। यही कारण है कि पार्किंग ही नहीं बल्कि सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर भी गाड़ियां पार्क की जा रही हैं। जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। आने वाले समय में यह रूट और भी व्यस्त रह सकता है। जिससे सेक्टरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed