फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passersby caught two bike riders who were running away after snatching a purse

Ambala News: पर्स छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार युवकों को राहगीरों ने किया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Passersby caught two bike riders who were running away after snatching a purse
अंबाला। पर्स छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार युवकों को राहगीरों ने काबू किया। पकड़े गए दोनों लड़कों की पहचान रवि और मनप्रीत के तौर पर हुई है। पुलिस ने टैगोर गार्डन निवासी कमलेश यादव की शिकायत पर झपटमारी का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि 29 जुलाई को वो कैपिटल चौक से अपने घर की तरफ पैदल जा रही थी, जब वो गीता गोपाल चौक के पास पहुंची तो अचानक पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने बाजू में टंगे पर्स को झपट लिया। पर्स में दो हजार रुपये व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे, जब उसने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़कर डायल 112 के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed