अंबाला। यातायात पुलिस की तरफ से रविवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के निकट राहगीरों को जागरूक किया गया। यातायात प्रबंधक जोगिंद्र की तरफ से राहगीरों को नशे के बारे में एनसीबी मानस पोर्टल टोल फ्री नंबर 1933 और 9050891508 पर व साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1930 पर फोन कर सूचना देने के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा आमजन को महिला सुरक्षा, महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधरोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी। डायल-112 एप के बारे में महिलाओं व आमजन को जानकारी देकर मौका पर ही डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया। ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि छात्राएं, कामकाजी महिलाएं निसंकोच होकर किसी भी समय डायल-112 या महिला हेल्पलाइन नंबर- 1091 पर फोन करके सहायता प्राप्त कर सकती है।