फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers worried due to lack of bus stand in Dosarka

Ambala News: दोसड़का में बस स्टैंड न होने से यात्री परेशान

Fri, 16 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 16 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Passengers worried due to lack of bus stand in Dosarka
दुकान के बाहर खुले आसमान तले बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
मुलाना। दोसड़का में यात्रियों को बस स्टैंड की सुविधा उपलब्ध न होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। दोसड़का से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री अंबाला, यमुनानगर, जगाधरी, सढ़ौरा, बराड़ा और शाहबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए यात्रा करते हैं। इसके बाद भी यहां यात्रियों के लिए एक व्यवस्थित बस स्टैंड तक नहीं बनाया गया है। बस स्टैंड के अभाव में यात्रियों को भीषण सर्दी में और गर्मी में तेज धूप व बरसात से बचने के लिए फ्लाईओवर के नीचे या आसपास की दुकानों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के अनुसार नेशनल हाईवे-344 के निर्माण से पहले दोसड़का में सड़क के दोनों ओर बस स्टैंड मौजूद थे, लेकिन हाईवे निर्माण के दौरान उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद से अब तक दोसड़का में बस स्टैंड का पुनर्निर्माण नहीं हो सका। जबकि दोसड़का यात्रियों के लिहाज से एक प्रमुख केंद्र है, जहां से सढ़ौरा, बराड़ा-शाहबाद, मुलाना-साहा-अंबाला तथा थाना छप्पर, जगाधरी और यमुनानगर की ओर जाने वाली बसें आसानी से उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन




यात्रियों को रोजाना झेलनी पड़ रही दिक्कतें



स्थानीय निवासी सुनील कुमार, संजय, राहुल, सचिन, अंकित ने बताया कि पहले दोसड़का में बस स्टैंड हुआ करता था, लेकिन हाईवे बनने के बाद यहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। हाईवे पर बनाए गए बस क्यू शेल्टर दोसड़का से काफी दूरी पर हैं, जहां न तो यात्री पहुंचते हैं और न ही बसें रुकती हैं। मजबूरन यात्री फ्लाईओवर के नीचे चौक पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। यात्रियों को बैठने, छांव और सुरक्षित प्रतीक्षा के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों ने सरकार से दोसड़का में जल्द से जल्द बस स्टैंड का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बसों के रुकने से लग रहा जाम



दोसड़का चौक पर दोनों ओर बसें सर्विस लेन पर ही रुकती हैं, जिससे मार्ग बाधित हो जाता है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है। यदि यहां बस स्टैंड का निर्माण किया जाए तो बसें अंदर खड़ी होंगी, जिससे यातायात सुचारू रहेगा और वाहन चालकों व यात्रियों दोनों को राहत मिलेगी।



दोसड़का में बस बहुत जरूरी है। यह मुख्य जगह है। यहां से सैंकड़ों यात्री सफर करते है। बिना बस स्टैंड के उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को बस के इंतजार के लिए इधर-उधर सहारा लेना पड़ता है। -------विनोद कुमार, यात्री




दोसड़का में पहले दो बस स्टैंड थे । लेकिन अब एक भी नहीं है। यह यात्रा के लिए क्षेत्र का मध्य केन्द्र है। इसलिए यहां पर बस स्टैंड बहुत जरूरी है। भीषण ठंड में भी यात्री खुले आसमान तले बस का इंतजार करते है।---राजेश कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed