फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passengers troubled by dirt and bad smell in bus stand premises

Ambala News: बस अड्डा परिसर में गंदगी, बदबू से यात्री परेशान

Mon, 01 Apr 2024 08:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
Passengers troubled by dirt and bad smell in bus stand premises
अंबाला। छावनी के बस स्टैंड स्टैंड परिसर में गंदगी का ढेर लगा है। इस कारण यह गंदगी कई दिनों तक पड़ी रहती है। इस गंदगी को सफाई कर्मचारियों की ओर से समय पर नहीं उठाया जाता। इसी के साथ ही गंदगी के पास बारिश का पानी जमा है।
विज्ञापन

निकासी न हाेने के कारण कई दिनों तक जलभराव की स्थिति रहती है। गंदगी और जलभराव के कारण आसपास रहने वाले लोगों और पास से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लालकुर्ती बाजार के लोग और होटल के कर्मचारी बस स्टैंड परिसर में गंदगी फेंकते हैं। इन्हें कई बार गंदगी फेंकने से मना किया है। इस कारण से कई बार झगड़ा भी हो जाता है। कई बार तो होटल कर्मचारी और लोग रात के समय में बस स्टैंड में गंदगी फेंकते हैं। नगर परिषद की ओर से इस परिसर में दो से तीन कूड़ेदान रखे थे, लेकिन अब एक ही कूड़ेदान है। अधिकतर यह कूड़ेदान खाली रहता है जबकि इसके चारों और गंदगी रहती है। वहीं एक से दो सप्ताह में सफाई कर्मचारी सफाई करने आते हैं। गंदगी के कारण चारों और बदबू का आलम बना रहता है।
विज्ञापन

गंदगी से आ रही बदबू
बागपत निवासी प्रभु ने बताया कि लालकुर्ती बाजार जाते हुए बस स्टैंड परिसर के रास्ते में गंदगी पसरी हुई है, इस गंदगी से उठ रही बदबू के बीच से गुजरना बहुत मुश्किल है। इसे जल्द से जल्द साफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय फेंकते हैं गंदगी
लालकुर्ती बाजार निवासी सोमनाथ ने बताया कि स्थानीय लोग रात के समय में बस स्टैंड परिसर में गंदगी फेंकते हैं, कई बार मना करने के बाद यह लोग लड़ने लगते हैं।
तीन कूड़ेदान में से दो गायब

लालकुर्ती निवासी अमन ने बताया कि इस जगह पर पहले तीन कूड़ेदान रखे थे, लेकिन अब यहां पर एक ही कूड़ेदान रखा है व दो कूड़ेदान कहां गए पता नहीं।


वर्जन

मामला संज्ञान में नहीं है, जल्द ही बस स्टैंड परिसर से गंदगी की सफाई करवा दी जाएगी।

विनोद वेनिवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद अंबाला सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed