{"_id":"69d960b1e9ca12771d036ab1","slug":"passengers-distressed-by-delays-in-passenger-trains-trains-arriving-at-stations-hours-late-ambala-news-c-36-1-amb1001-161307-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, घंटों देरी से पहुंच रही स्टेशन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, घंटों देरी से पहुंच रही स्टेशन पर
विज्ञापन
अंब अंदौरा और रायपुर हरियाणा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन। रेलवे
- फोटो : Archive
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों की सुस्त चाल ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। अंबाला छावनी से पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली कई महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनें रोजाना घंटों देरी से चल रही हैं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी के कारण न केवल आम यात्री, बल्कि रोजाना ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी और छात्र भी भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
घंटों इंतजार करने को मजबूर यात्री
रायपुर हरियाणा जंक्शन (हिसार) से अंब अंदौरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 64563/64564 अपने निर्धारित समय से करीब 35 मिनट की देरी से अंबाला पहुंची। इसके बाद, ट्रेन को रवाना करने में भी देरी हुई और यह अपने गंतव्य के लिए एक घंटा दस मिनट की देरी से पटरी पर लौटी।
चंडीगढ़-नंगल रूट की ट्रेनें भी प्रभावित
दौलतपुर चौक से अंबाला छावनी वाया चंडीगढ़ आने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 74992 की स्थिति सबसे खराब रही। यह गाड़ी करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। इससे चंडीगढ़ की ओर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी तरह, नंगल डैम से अंबाला छावनी वाया सरहिंद जंक्शन आने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 64514 भी 15 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
लुधियाना रूट पर बढ़ी मुश्किलें
अंबाला छावनी से लुधियाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 64523 ने भी यात्रियों को परेशान किया। यह ट्रेन अंबाला स्टेशन से ही दो घंटे की देरी से रवाना हुई और रास्ते में समय और अधिक खिंच जाने के कारण ढाई घंटे की देरी से लुधियाना पहुंची।
नौकरीपेशा राजेश, गोपाल, मलकीत, पुरुषोत्तम आदि ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों की इस अव्यवस्था के कारण उन्हें कार्यालय पहुंचने में देरी होती है, जबकि रेलवे प्रशासन की ओर से समय सारिणी को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
हमारी पूरी कोशिश रहती है कि पैसेंजर ट्रेन देरी से न चलें। इसके लिए विशेष हिदायत भी जारी की गई है। कई बार रेल खंड पर कार्य चल रहा होता है तो इस कारण कुछ ट्रेनें लेट हो जाती है। यात्रियों की शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जाता है ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
- यशनदीप सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।