फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Passenger trains will run first on Chandigarh Sahnewal section, Railways has prepared new plan

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चंडीगढ़-साहनेवाल सेक्शन पर पहले निकलेंगी यात्री ट्रेनें, रेलवे ने तैयार की नई योजना

Sat, 18 May 2024 10:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 18 May 2024 10:01 AM IST
सार

किसान आंदोलन के 31 वें दिन शुक्रवार को 137 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 63 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द रखा गया, वहीं 64 ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया गया। ट्रेनों की रफ्तार थमने से लेटलतीफी के कारण भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Passenger trains will run first on Chandigarh Sahnewal section, Railways has prepared new plan
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-साहनेवाल रेल सेक्शन पर अब यात्री ट्रेनों के संचालन में मालगाड़ियां बाधा नहीं बनेंगी। पहले इस सेक्शन से यात्री ट्रेनों को पास करवाने के बाद ही मालगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने योजना तैयार की है। इसके तहत जो भी मालागाड़ी अंबाला कैंट स्टेशन पर आती है, उसकी जानकारी चंडीगढ़-साहनेवाल रेल सेक्शन पर तैनात अधिकारियों को दी जाती है। इस दौरान यह देखा जाता है कि साहनेवाल या फिर चंडीगढ़ की तरफ से तो कोई ट्रेन नहीं आ रही। अगर आ रही है तो पहले उसे उक्त 50 किमी मीटर के एकल सेक्शन से गुजारा जाता है। इसके बाद क्लीयरेंस मिलने पर मालगाड़ी को इस सेक्शन पर भेजा जाता है।

विज्ञापन


चंडीगढ़-साहनेवाल रेल सेक्शन पर मौजूदा समय में 150 से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। इसमें 100 के करीब यात्री ट्रेनें और 40 के करीब मालगाड़ियां हैं। ऐसे में रेलवे के लिए अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है। कारण कि जिस सेक्शन पर पहले 15 से 20 ट्रेनों का ही आवागमन होता था, उस पर एक साथ इतनी ट्रेनों का संचालन होना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है इसलिए रेलवे ने इस सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन रोकने और ट्रेनों की गति 60 किमी से 30 किमी प्रतिघंटा रखने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन


ट्रेनों की रफ्तार थमने से लेटलतीफी के कारण भी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को घंटों स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पंखों के नीचे लेटे और बैठे यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए रेलवे कर्मचारी भी सहयोग कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी देने के लिए लगातार उद्धोषणा की जा रही है ताकि यात्रियों में किसी प्रकार की भगदड़ न मचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


137 ट्रेनें रही प्रभावित
किसान आंदोलन के 31 वें दिन शुक्रवार को 137 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 63 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद्द रखा गया, वहीं 64 ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया गया, जबकि 10 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके पुन: संचालित किया गया।


किसान आंदोलन के कारण शुक्रवार को भी 137 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। चंडीगढ़-साहनेवाल रेल सेक्शन पर चलने वाली यात्री ट्रेनों के संचालन को लेकर योजना तैयार की गई है ताकि घंटों देरी से चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी में सुधार हो सके। कर्मचारियों को भी यात्रियों की मदद के निर्देश दिए गए हैं। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed