फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Paryushan Mahaparva celebrated with joy and devotion in Jain place

Ambala News: जैन स्थानक में हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया पर्युषण महापर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Paryushan Mahaparva celebrated with joy and devotion in Jain place
मुलाना। जैन स्थानक में जैन समाज ने पर्युषण महापर्व हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव से मनाया। इस उपलक्ष्य में एसएस जैन सभा के तत्वावधान में चातुर्मास हेतु विराजमान महासाध्वी कैलाशवती की सुशिष्या उप प्रवर्तनी संथारा साधिका महासाध्वी कुसम प्रभा की सुशिष्याएं समता विभूति समता और साध्वी भविका महाराज के पावन सानिध्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

साध्वी समता ने श्रद्धालुओं को श्री अंतकृतदशांग सूत्र वाचन सुनाया। उन्होंने बताया कि पर्युषण का अर्थ है परि यानी चारों ओर से उषण यानी धर्म की आराधना। यह पर्व बुरे कर्मों का नाश करके हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान महावीर के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर हमें निरंतर और खासकर पर्युषण के दिनों में आत्म साधना में लीन होकर धर्म के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। साध्वियों ने सुंदर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। जैन सभा प्रवक्ता श्रीपाल जैन ने बताया कि एक अक्टूबर को आत्म शुक्ल शिव व कुसुम जयंती मनाई जाएगी। मौके पर प्रधान अशोक जैन, राममूर्ति जैन, उमेश जैन, नवीन जैन, अशोक जैन तलहेडी, रामकुमार जैन, भूषण जैन सहित महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed