फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parvinder became a member of the manifesto committee

Ambala News: मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य बने परविंदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Parvinder became a member of the manifesto committee
अंबाला। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हरियाणा इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

इसमें यूथ अफेयर्स, स्वास्थ्य सहित अन्य विभिन्न विभागों के लिए कांग्रेस के नेताओं की कमेटियां गठित की गई है। इसमें यूथ अफेयर्स, रोजगार एवं स्पोर्टस एंड एजुकेशन की सब कमेटी में अंबाला कैंट से कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद परविंदर सिंह परी को भी शामिल कर इसका सदस्य बनाया है।
विज्ञापन

परविंद्र परी द्वारा इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा का विशेष तौर पर आभार जताया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परविंदर सिंह परी ने कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा बेरोजगारी के मामले में पहले स्थान से 100वें स्थान पर पहुंच गया है। हालात यह है कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के कारण यहां के युवा विदेश की ओर पलायन कर रहे हैं। परी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के समय में हर जिला, ब्लॉक एवं गांव स्तर पर युवाओं के लिए खेलों की तैयारियां करने के मैदान बनाए गए थे, जिससे कि यहां के युवा विदेशों में जाकर खेलों में भारत का नाम रोशन कर सकें। लेकिन भाजपा सरकार ने खेल मैदानों की हालत इतनी दयनीय कर दी है कि वह खेलने लायक ही नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed