फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parties did not arrive from Passport Center and Galaxy Mall, hearing again today

Ambala News: पासपोर्ट केंद्र और गैलेक्सी मॉल से नहीं पहुंचे पक्षकार, आज फिर सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Parties did not arrive from Passport Center and Galaxy Mall, hearing again today
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-7 स्थित गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थानांतरित होने के मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी पक्षों को तलब किया था।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में अभिषेक कथुरिया और हर्ष बनाम गैलेक्सी मॉल मामले में सेक्टर-7 रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान और अधिवक्ता संदीप सचदेवा अदालत में पेश हुए। मामले में पक्षकारों द्वारा सेक्टर-7 की रेजिडेंट सोशल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी को भी पार्टी बनाया था। इसके चलते सेक्टरवासियों की ओर से संदीप सचदेवा ने अदालत में पक्ष रखा।
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रैफिक एसएचओ भी कोर्ट में पेश हुए। गैलेक्सी मॉल और पासपोर्ट सेवा केंद्र की तरफ से अदालत में कोई पक्षकार या वकील पेश नहीं हुआ। इसके चलते अदालत ने इस मामले पर कोई भी फैसला सुनाए बिना मामले को मंगलवार 25 जून को दोबारा सुनवाई के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरवासियों के लिए संशय और चिंता का विषय : संदीप
सेक्टर-7 की रेजिडेंट सोशल कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान संदीप सचदेवा ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है कि सेक्टरवासियों को पासपोर्ट कार्यालय के खुलने पर संशय और चिंता है, क्योंकि सेक्टर में पार्किंग की समस्या और मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इस मामले में और स्पष्टता लाने के लिए अधिवक्ता और सेक्टर-7 प्रधान संदीप सचदेवा ने कोर्ट में गैलेक्सी मॉल और पासपोर्ट सेवा केंद्र के बीच हुए किराए के इकरार नामे की कॉपी की मांग की। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि गैलेक्सी मॉल ने किराये का इकरारनामा करते हुए पासपोर्ट सेवा केंद्र को कितनी कारों की पार्किंग या पार्किंग का कितना एरिया मॉल में बताया है। अंबाला शहर के पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक एसएचओ ने भी अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखा। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आशीष गर्ग ने बताया कि मामले में सोमवार को कोर्ट में बहस हुई है। सेक्टर-7 एसोसिएशन और ट्रैफिक एसएचओ कोर्ट में पेश हुए, लेकिन पासपोर्ट सेवा केंद्र और गैलेक्सी मॉल की तरफ से कोर्ट में कोई पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने मामले को दोबारा सुनवाई के लिए मंगलवार को लगाया है।

यह है पासपोर्ट सेवा केंद्र का मामला
गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय की शिफ्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। यहां कार्यालय शिफ्ट होने पर सेक्टर-7 से अधिवक्ता आशीष गर्ग ने कोर्ट में केस फाइल किया है। यह मामला सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा यहां कार्यालय शिफ्टिंग को लेकर सेक्टर-7 रेसिडेंट्स सोशल और कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भी प्रधानमंत्री, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ में शिकायत दी गई है कि अगर सेक्टर-7 गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय शिफ्ट होता है तो सेक्टर में पार्किंग की व्यवस्था खराब हो जाएगी। इस मामले पर कोर्ट में पिछले दिनों भी सुनवाई हुई थी। इसके बाद जुलाई के आखिर में सुनवाई के लिए समय दिया गया था। इसके बाद अचानक से एक विज्ञप्ति जारी कर 24 जून से शिफ्टिंग के लिए कह दिया गया। जिसके बाद याचिकाकर्ता पक्ष ने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed