फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Participate in Ayodhya Mahotsav without any discrimination: Sant Samaj

बिना किसी भेदभाव के अयोध्या महोत्सव में हों शामिल : संत समाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Participate in Ayodhya Mahotsav without any discrimination: Sant Samaj
अंबाला। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अंबाला जिला में छह संतों को राष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद की ओर से अयोध्या कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। संतों ने इस महोत्सव के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम लला जी के महोत्सव में सभी देशवासियों को हिस्सा लेना चाहिए। वहीं 22 जनवरी के दीपावली पर्व की तर्ज पर घर-घर दीप जलाने चाहिए। भगवान श्रीराम लला जी का मंदिर सैकड़ों वर्षों बाद एक लंबे इंतजार के बाद तैयार किया जा रहा है। इसी के चलते अयोध्या जाने वाले कुछ संतों से बातचीत की गई। इसमें उन्होंने बिना किसी भेदभाव के शामिल होने के लिए कहा है, वहीं इस महोत्सव पर सभी भारतवासियों को गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन

फोटो नंबर-62

हिन्दू शास्त्रों में लिखा है कि भगवान के बिना कुछ भी संभव नहीं है, जो हो रहा है वह भगवान की कृपा से ही हो रहा है। भगवान श्रीराम लला जी के मंदिर में सभी देशवासियों को जाने की अनुमति होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म से हो, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी सनातनियों को एकजुट होकर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। सैकड़ों वर्षों से भगवान श्रीराम लला जी बिना मंदिर के रहे हैं। जिसको लेकर सभी सनातन धर्म के लोगों में बहुत दुख व चिंता का विषय रहा है, मगर अब भगवान श्रीराम का सुंदर दरबार अयोध्या में स्थापित होने जा रहा है। जिसपर सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन



सत्यात्मानंद महाराज, संस्थापक परम सत्याधाम, मनमोहन नगर।
फोटो नंबर-63

भगवान श्रीराम लला जी के इस महोत्सव में सभी देशवासियों को श्रद्धाभाव से भाग लेना चाहिए, पूरे विश्व में भारतवर्ष ही एक ऐसा है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है, मगर सनातन धर्म में भगवान श्रीराम लला जी का विशेष महत्व माना गया है। भगवान श्रीराम लला जी के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल बना हुआ है। सभी देशवासियों से यही अपील रहेगी, कि वह 22 जनवरी का दिन एक दीपावली पर्व की तर्ज पर मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




साध्वी कौशिकी महाराज, ज्ञानयोग आश्रम मिर्जापुर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed