फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Participants to showcase their skills at the District Swimming Championship on the 11th.

Ambala News: जिला स्विमिंग चैंपियनशिप में 11 को प्रतिभागी दिखाएंगे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Participants to showcase their skills at the District Swimming Championship on the 11th.
अंबाला छावनी के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिला स्विमिंग एसोसिएशन (डीएसए) अंबाला की एक बैठक गुरुवार को कैंट के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर विज ने बताया कि 11 अक्तूबर को 21वीं जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में आगामी खेल आयोजनों और खिलाड़ियों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में जिले भर से किसी भी आयु वर्ग के तैराक हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिला अंबाला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक का संचालन कर रहे डीएसए के सचिव रामस्वरूप शर्मा ने प्रतियोगिता के नियमों और पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी खिलाड़ी अपना आवेदन फॉर्म 10 अक्तूबर शाम 5 बजे तक ऑल वेदर स्विमिंग पूल कार्यालय में जमा करा सकते हैं। प्रति प्रतिभागी के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क का निर्धारण किया गया है। एक खिलाड़ी अधिकतम पांच स्पर्धाओं में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बहादुरगढ़ में 17 से 19 अक्तूबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
सचिव रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता 17 से 19 अक्तूबर तक बहादुरगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले और शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन सीधे राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए किया जाएगा। बैठक के अंत में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता को सुचारू एवं सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed