{"_id":"67535e6c016377fecf0d5ce6","slug":"parks-will-be-beautified-with-junk-material-ambala-news-c-36-1-amb1001-133970-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कबाड़ सामान से पार्काें का किया जाएगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कबाड़ सामान से पार्काें का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
अंबाला। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर परिषद सदर ने कबाड़ के सामान से इंदिरा पार्क की एक जगह को आकर्षक ढंग से तैयार किया है और इसे वेस्ट-टू-वंडर पार्क का नाम दिया है। कैंटोनमेंट बोर्ड की तर्ज पर अब नगर परिषद ने सभी पार्काें में कबाड़ के सामान को इस्तेमाल करने का फैसला किया है ताकि इसे साज-सज्जा के काम में लाया जा सके।
नगर परिषद द्वारा तैयार किए वेस्ट-टू-वेंडर पार्क में उन अपशिष्ट उत्पादों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे प्राय: इस्तेमाल करके कबाड़ में फैंक दिया जाता है। इसमें प्लास्टिक की बोतलें, कंडम हो चुके टायर, बाल्टियां, रस्सियां और अन्य सामान है। इसके अलावा यहां पर जानवरों के भी ढांचे लगाए गए है ताकि यहां आने वाले स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें और वो भी अपने घरों में पड़ी बेकार वस्तुओं का सौंदर्यीकरण के तहत इस्तेमाल कर सकें। इससे प्लास्टिक कचरे के निस्तारण में भी काफी मदद मिलेगी।
--
कलाकृतियां व पौधरोपण
इंदिरा पार्क में बनाए गए वेस्ट टू वंडर पार्क खाली पड़ी प्लास्टिक बोतलों में फल व फूलदार पौधे रोपित किए गए हैं। वहीं अन्य बेकार पड़ी वस्तुओं का सही उपयोग करते हुए कई प्रकार की कलाकृतियां बनाई गई हैं। इसमें स्वच्छता का संदेश देने के लिए एक विशेष मिट्टी का ढांचा भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
--
लोग खिंचवा रहे फोटो
वेस्ट टू वंडर पार्क का अवलोकन करने के लिए काफी संख्या में युवा इंदिरा पार्क में पहुंच रह हैं और वो इसे देखकर काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। कुछ तो यहां खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं और फोटो भी खींच रहे हैं ताकि परिजनों के साथ इस प्रकार के कार्य को साझा किया जा सके और घर व गली-मोहल्ले की सुंदरता को भी बढ़ाया जा सके।