फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Parent-teacher meeting held at Dayanand Mahila Mahavidyalaya

Ambala News: दयानंद महिला महाविद्यालय में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक

Sat, 18 Oct 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 18 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Parent-teacher meeting held at Dayanand Mahila Mahavidyalaya
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते ​अ​भिभावक और ​शिक्षक। संवाद
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। इसमें 207 छात्राओं और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने बताया कि बैठक का उद्देश्य अभिभावकों को छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति से अवगत करवाना और महाविद्यालय की कार्यशैली संबंधी पर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करना है। बैठक में छात्राओं की क्षमताओं, सुधार के क्षेत्रों तथा चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ। अभिभावकों ने फीडबैक फार्म के माध्यम से अपने सुझाव व विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान सभी प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन की जानकारी अभिभावकों को दी। इस मौके पर प्रोक्टोरियल बोर्ड की संयोजिका डॉ. दीपा, सदस्य डॉ. अनु चौहान, गरिमा अरोड़ा, स्वाति मिगलानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed