फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Pantry operators occupy seats in general coaches

Ambala News: जनरल कोच की सीटों पर पैंट्री संचालकों का कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Pantry operators occupy seats in general coaches
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई जनसेवा एक्सप्रेस के बंद दरवाजे को खुलवाने की को​शिश करते यात्री।
अंबाला। त्योहार शुरु हो चुके हैं और ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है, लेकिन सुविधा और व्यवस्था के लिए तैनात किए अधिकारी नदारद हैं। इसलिए पूर्व की तरह इस बार भी यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि इन त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में तैनात मिनी पैंट्री के कर्मचारी मनमानी करते हुए यात्रियों के लिए सिरदर्दी बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुनाफे के लालच में चल रहे धंधे को रोकने वाला कोई नहीं है। सीटों पर खाने व पीने का सामान रखकर कब्जा किया जा रहा है और यात्री बेबस होकर दरवाजे पर खड़े होकर धक्के खा रहे हैं। यह नजारा शनिवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आई ट्रेन नंबर 14618 जनसेवा एक्सप्रेस में देखने को मिला, लेकिन ट्रेन में फैली अव्यवस्थाओं पर शिकंजा कसने वाले अधिकारी कहीं नजर नहीं आए।
विज्ञापन

अनधिकृत सामान की सप्लाई
अमृतसर से ट्रेन में अनधिकृत सामान लोड किया जाता है। इसमें रेल नीर के साथ ही दूसरे ब्रांड का पानी रखा हुआ था। वहीं जो अन्य खाने का सामान था वो भी गुणवत्ता के हिसाब से ठीक नहीं था। पानी के ड्रम में ही कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें रखी हुई थी। एक कोच में चार से छह सीटों पर पैंट्री कर्मी कब्जा करके बैठे हुए थे। प्राप्त जानकारी अनुसार इन सीटों को खाली करने के एवज में पैंट्री कर्मी सुविधा शुल्क वसूलने का खेल भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कोच में रखा सामान
ट्रेन के अमृतसर स्टेशन से रवाना होने से पहले ही पैंट्री कर्मचारी चार-पांच कोच में कब्जा कर लेते हैं। यात्री सीटों पर खाने के पैकटे, पानी व कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें रख दी जाती हैं ताकि कोई यात्री इन सीटों पर बैठ न सके। वहीं रही-सही कसर बढ़े-बढ़े ड्रम रखकर पूरी कर दी जाती है। इससे यात्री कोच में एक से दूसरी जगह नहीं जा पाते। जब इस संबंध में मिनी पैंट्री में तैनात वेंडरों से बात की गई तो उनके पास न तो पहचान पत्र थे और न ही मेडिकल आदि। लगभग पांच से सात मिनट बाद एक व्यक्ति आया, उसके पास आईआरसीटीसी का आईकार्ड था। इस पर उसका नाम अजय कुमार लिखा हुआ था।जब उससे सीटों पर रखे सामान के बारे में पूछा गया तो वो कोई जवाब नहीं दे पाया।
दरवाजा पीटते रहे यात्री
अमृतसर से चलकर जनसेवा एक्सप्रेस शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर पहुंची थी। ट्रेन के आने से पहले ही प्लेटफार्म पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। लेकिन जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो अधिकांश कोच के दरवाजे पहले से ही बंद थे। जिनके खुले थे, वहां से कोच के भीतर घुसना नामुमकिन हो रहा था। इस दौरान यात्री कोच के दरवाजों को पीटते रहे लेकिन उनकी आवाज कोच के अंदर बैठे अन्य यात्रियों ने अनसुनी कर दी।
शौचालय को बनाया ठिकाना
अमृतसर से पूर्णिया का सफर लगभग 1535 किमी है और अंबाला से यह सफर 1365 किमी है। ट्रेन के जनरल कोच पहले से ही फुल चल रहे है, इसलिए यात्रियों ने ट्रेन के शौचालयों को ही अपना ठिकाना बना लिया है। कोच न खुलने की स्थिति में अंबाला कैंट स्टेशन से कई यात्री इन्हीं शौचालयों में घुस गए। उनका कहना था कि अब इससे बाहर नहीं निकलेंगे और इसमें ही अंत तक सफर करेंगे।

वर्जन
जनसेवा एक्सप्रेस दूसरे मंडल की ट्रेन है और इसमें आईआरसीटीसी द्वारा संचालित मिनी पैंट्री है। अगर सीटों पर सामान रखकर कब्जा किया गया है तो यह गलत है। सीटें यात्रियों के लिए हैं। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी और इसकी जानकारी संबंधित मंडल को भी भेजी जाएगी ताकि व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई जनसेवा एक्सप्रेस के बंद दरवाजे को खुलवाने की कोशिश करते यात्री।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई जनसेवा एक्सप्रेस के बंद दरवाजे को खुलवाने की कोशिश करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed