फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Panic suspected fever two colonies ill, Ambala Cantt

संदिग्ध बुखार से दहशत, दो कालोनियों के लोग बीमार

Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Panic suspected fever two colonies ill, Ambala Cantt
संदिग्ध बुखार से दहशत, दो कालोनियों के लोग बीमार - फोटो : Amar Ujala
डेंगू, चिकिनगुनिया फैलने के बाद अब संदिग्ध बुखार से लोगों की नींद उड़ा दी है। कैंट की दो कालोनियों में लोग बुखार से पीड़ित हैं, जबकि एक घर में कई सदस्य बीमार पड़े हैं। कहीं पर गंदगी की भरमार है, तो कहीं पर फॉगिंग अथवा स्प्रे नहीं हो रहा है। हालात यह हैं कि कुछ परिवार तो ऐसे हैं, जिनमें सभी सदस्य बीमार हैं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे ही हालात रहे, तो बीमारी भयंकर रूप ले सकती है।
विज्ञापन


घर पर ताला, अस्पताल में मरीज
कैंट के न्यू टैगोर गार्डन में संदिग्ध बुखार के हालात यह हैं कि कईं घरों में सभी सदस्य बीमार हैं। पिछले कुछ दिनों से एकाएक यह हालात बने हैं। इलाकावासी रमेश, निर्मल, संदीप, अमित का कहना है कि न्यू टैगोर में आलम यह है कि टांगरी के साथ सटा होने के कारण पूरे इलाके में चारों ओर गंदगी फैली हुई है, कई प्लाटों में कई माह पहले हुई बरसातों का पानी तक भरा हुआ है। इसी गंदगी के कारण पूरे इलाके में संदिग्ध बुखार की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इलाकावासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों व पार्षद से संपर्क कर चुके हैं, जबकि कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन


परिवार सहित अस्पताल में दाखिल
लोगों की मानें, तो कई परिवार तो ऐसे हैं जो सपरिवार ही अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करवा रहे हैं। मरीज दर्शन लाल, सन्नी, मन्नी, नीलम रानी, निर्मला, मनीष, संदिप, मोनिका, मनोज, सागर, रजनी, काजल, अमन धीमान, जय प्रकाश, शीला देवी, हिना, हेमा, नेहा, ब्रहमण, बिदवासनी का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि संबंधित एरिया में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाएं और दवाईयों का छिड़काव भी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉगिंग करवाई गई थी
मेरे संज्ञान में मामला आया है और फॉगिंग भी करवाई थी। संबंधित इलाकों में सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करवाया गया था, लेकिन वार्ड बहुत बड़ा है। अगर कोई व्यक्ति मेरे पास पहुंचता है तो उसकी पूरी सहायता की जाती है।
- स्वर्ण कौर, पार्षद, वार्ड नंबर 15, अंबाला कैंट

शिवपुरी कालोनी में दहशत
वार्ड नंबर 17 की शिवपुरी कालोनी मदन मंदिर में फैले संदिग्ध बुखार से लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गंदगी है, जबकि हर घर में दो से तीन सदस्य बीमार हैं। दहशत में आए लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डाक्टरों की टीम क्षेत्र में भेजी जाए, नहीं तो यह बीमारी और फैल सकती है।

स्थानीय निवासियों में ओम प्रकाश, राकेश कुमार, नरेश कुमार, पवन, लक्ष्मण दास, ज्योति बाला, सुमन, सतपाल, शांति देवी, शीला रानी, प्रदीप कुमार, बबीता गुलाटी, उषा रानी, आशिमा, रेखा, हिना, पवन कुमार, नरेश कुमार राजकुमार, विशाल, भगवंती देवी, ज्ञानचंद आदि ने बताया कि क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जबकि नियमित रूप से सफाई भी नहीं होती है। यही कारण है कि गंदगी के कारण बीमारियां फैल रही हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में डेंगू बुखार के मरीजों की संख्या 460 से अधिक हो चुकी है, जबकि चिकिनगुनिया के 63 के करीब मामले सामने आ चुके हैं। इसी को लेकर पहले लालकुर्ती क्षेत्र, बलदेव नगर, मछौंडा, खुड्डा में भी संदिग्ध बुखार से मरीज पीड़ित हुए हैं। लोगों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में डाक्टरों की टीम भेजी जाए, ताकि संदिग्ध बुखार से पीड़ित मरीजों को राहत मिल सके और लोगों में इसकी दहशत न फैले।


नियमित रुप से लें दवा
मरीज सिविल अस्पताल से चेकअप और इलाज करवाएं। मरीजों के लिए इलाज की व्यवस्था है। बुखार होने पर घबरायें नहीं, जबकि लैब टेस्ट के बाद ही पता चलता है कि बुखार किन कारणों से है। नियमित रूप से दवा लेने मरीज ठीक हो जाता है।
- डा. विनोद गुप्ता, सिविल सर्जन अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed