{"_id":"6527003da9a2901d320f1054","slug":"panic-created-due-to-fire-in-a-vehicle-filled-with-foam-ambala-news-c-36-1-sknl1003-12021-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फोम से भरी गाड़ी में आग लगने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फोम से भरी गाड़ी में आग लगने से मची अफरातफरी
Thu, 12 Oct 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। आरएनपीडी स्कूल के पास रिहायशी क्षेत्र में फोम से भरी गाड़ी में अचानक आग लग गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई।
फोम में आग इतनी जल्दी भड़की कि आसपास के लोगों को आग बुझाने का तक का समय नहीं मिला। हालांकि लोगों ने पानी व रेत डालकर गाड़ी को जलने से बचा लिया। फैक्ट्री मालिक दिनेश के अनुसार गाड़ी में लदा करीब ढाई लाख की फोम जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग की ऊंची लपटों के कारण पड़ोस में रमेश के घर की छत पर रखी पानी की टंकी व बिजली की वायरिंग को नुकसान हो गया।
स्थानीय निवासी रमेश, राजेश, पवन, जय कुमार, देशराज, जसबीर सिंह व अन्य ने मुलाना थाना प्रभारी को शिकायत सौंपकर फोम से भरी गाड़ी में आग लगने से आसपास के लोगों के हुए नुकसान की भरपाई सहित फैक्ट्री को आबादी क्षेत्र से बाहर निकालने की मांग की। लोगों के अनुसार फैक्ट्री तक जाने का रास्ता भी छोटा है। वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं जा सकती। साथ ही स्कूल भी है। इसलिएफैक्ट्री को यहां से हटाया जाए। ताकि भविष्य में कोई हादसा घटित न हो।