{"_id":"6343208b713fcf34a8741974","slug":"paddy-was-not-purchased-in-the-mandis-seeing-the-clouds-increased-the-heartbeat-of-the-farmers-ambala-news-knl1239266129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडियों में नहीं हुई धान की खरीद, बादल देख बढ़ी किसानों की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडियों में नहीं हुई धान की खरीद, बादल देख बढ़ी किसानों की धड़कनें
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रविवार को जिले भर की 11 मंडियों में धान की खरीद का कार्य नहीं हुआ। सिटी, मुलाना और शहजादपुर मंडी में केवल 9 हजार 210 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। दूसरी ओर, आसमान में छाए घने बादलों को देख किसानों की धड़कनें बढ़ी रही। किसानों का कहना है कि सरकार को जिलेभर की सभी मंडियों में धान की खरीद का कार्य रविवार को भी जारी रखना चाहिए परंतु ऐसा नहीं हुआ। अगर बारिश आ जाती तो किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती और किसानों को बहुत अधिक नुकसान होता।
वहीं रविवार को उठान का कार्य जारी रही। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक 60.70 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है जो कुल खरीदी गई 2 लाख 52 हजार मीट्रिक टन धान में से 1 लाख 53 हजार 407 मीट्रिक टन है। अभी भी 99 हजार 337 मीट्रिक टन धान मंडियों में पड़ा है। जिसका उठान होना बाकी है।
इस बार अधिक नुकसान हुआ
इस बार किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। सरकार को तेजी के साथ धान की खरीद का कार्य करना चाहिए, ताकि अगर बारिश होती है तो किसानों को अधिक नुकसान न झेलना पड़े।
विज्ञापन
- रतन सिंह, किसान।
तेजी के साथ खरीद करे सरकार
किसान पहले ही नुकसान में चल रहे हैं। पहले बीमारी और फिर बारिश के कारण अधिक नुकसान हुआ है। सरकार को तेजी के साथ धान की खरीद का कार्य करना चाहिए, ताकि अधिक परेशानी न हो।
-सतविंद्र सिंह, किसान।
सुबह से छाए रहे बादल
रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। यही प्रार्थना कर रहे हैं बारिश न हो। अगर बारिश होती है तो हम किसानों के लिए अधिक परेशानी बढ़ जाएगी। इससे हमारी फसल ओर ज्यादा खराब हो सकती है।
- किचाप सिंह, किसान।
फसल पहले ही हुई अंकुरित
बार-बार आसमान में छाए रहे बादलों को देखते हुए टेंशन बढ़ रही थी। अगर बारिश होती है तो हम किसानों को बहुत अधिक नुकसान होगा। पहले ही बारिश के कारण फसलें अंकुरित हो चुकी है।
-जसविंद्र सिंह, किसान।
उठान का कार्य तेजी के साथ हो रहा है। वहीं रविवार को धान की खरीद का कार्य जारी रहा। सोमवार से प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।
- दिलेल सिंह, मार्केट सचिव, अंबाला सिटी।