फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Paddy procurement work in the last round, 5 lakh 66 thousand metric tons were purchased

अंतिम दौर में धान खरीद का कार्य, 5 लाख 66 हजार मीट्रिक टन हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement work in the last round, 5 lakh 66 thousand metric tons were purchased
अंबाला सिटी अनाज मंडी में धान को साफ करते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। धान खरीद का कार्य करीब-करीब अंतिम दौर में पहुंच गया है। अभी भी मंडी में किसान अपनी धान लेकर पहुंच रहे हैं। रविवार तक जिले भर की 14 मंडियों में से 85,489 किसानों से 5 लाख 66 हजार 266 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन

इसमें विभाग ने 5 लाख 57 हजार 535 मीट्रिक टन यानी 98.46 प्रतिशत धान का उठान किया है। इसमें सबसे अधिक धान की खरीद हैफेड एजेंसी ने की है। इसने 3 लाख 77 हजार 874 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से 3 लाख 71 हजार 920 मीट्रिक टन यानी 98.42 प्रतिशत धान का उठान हो चुका है। ऐसे ही डीएफएससी की ओर से 1 लाख 79 हजार 186 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से 1 लाख 76 हजार 950 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। जो कि कुल 98.75 प्रतिशत है। इसके अलावा वेयर हाउस ने 9 हजार 206 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें से 8 हजार 665 मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है जो कि 94.12 प्रतिशत है।
विज्ञापन

रविवार को नहीं हुई धान की खरीद
मंडी में खरीद का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब खरीद सीजन में अधिकारी व कर्मचारी छुट्टी पर जा रहे हैं। पहले रोज धान की खरीद होती थी। सरकार को कर्मचारियों को निर्देश देने चाहिए कि प्रतिदिन धान की खरीद का कार्य करें। इससे कि किसानों को मंडी में इंतजार न करना पड़े। मंडी में आए किसान कुलदीप सिंह, रविंद्र सिंह, हरिंद्र सिंह व अन्य किसानों ने कहा कि एक तो किसान वैसे ही परेशान चल रहे है और ऊपर से सरकार किसानों को इंतजार करवा रही है जो कि पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी स्तर पर इतने किसानों से किया इतनी धान का उठान
मंडी----खरीद मीट्रिक टन--उठान-- किसान
अंबाला कैंट--35590--35485--5475
अंबाला सिटी--110296--108940--11335
नन्यौला--10989--10771--1231
साहा--60937--60937--9436
मुलाना--70205--69280--10397
बराड़ा--70132--69965--10502
तलहेड़ी--35809--35341--4561
केसरी--10249--10195--1729
सरदेहड़ी--20681--20303--2970
उगाला--8581--8536--1520
भरेड़ी कलां--10268--9970--2038
नारायणगढ़--69750--66092--14177
शहजादपुर--31984--31171--6821
कड़ासन--20795--20549--3297
कुल--566266--557535--85489
मंडियों में खरीद का कार्य जारी है। अभी तक 5 लाख से अधिक धान की खरीद हुई है और बाकी अभी भी खरीद का कार्य जारी है। प्रत्येक किसान के एक-एक दाने को खरीदा जाएगा। - अपार तिवारी, डीएफएससी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed