फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Packing facility will be available in the parcel office at the railway station

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर पार्सल कार्यालय में मिलेगी पैकिंग की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Packing facility will be available in the parcel office at the railway station
अंबाला। रेलवे स्टेशनों पर ही यात्रियों को पार्सल की पैकिंग की सुविधा मिलेगी। अंबाला मंडल के वाणिज्य विभाग ने इस संबंध में योजना तैयार की है। प्रथम चरण में यह सुविधा अंबाला मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी। इनमें अंबाला, चंडीगढ़, सहारनपुर, कालका और बठिंडा रेलवे स्टेशन शामिल हैं क्योंकि इन्ही रेलवे स्टेशनों से अधिकांश पार्सल की बुकिंग होती है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पार्सल कार्यालय में ही एक तरफ जगह तैयार की जाएगी। इसका ऑनलाइन माध्यम से ठेका दिया जाएगा। वहीं रेलवे को राजस्व की भी प्राप्ति होगी। यह योजना उन लोगों के लिए काफी कारगर साबित होगी जो अपने वाहन जैसे बाइक व स्कूटर आदि को एक से दूसरी जगह पर भेजते हैं। समय पर पैकिंग न करवा पाने के कारण उनकी बाइक निर्धारित ट्रेन में नहीं चढ़ पाती। अगर वो लोग बाहर से पैकिंग करवाते हैं तो इसके लिए उन्हें 400 से 500 रुपये पैकिंग पर ही खर्च करने पड़ते हैं। वहीं जल्दबाजी में की गई पैकिंग से कई बार वाहन को भी नुकसान होता है। अब पार्सल कार्यालय में ही यह सुविधा वाजिब दाम पर मिलेगी और वाहन की पैकिंग भी सुरक्षित तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन

अभी प्रथम चरण में यह योजना है। इस सुविधा का सीधा फायदा ऐसे वाहन चालकों को मिलेगा जो अपने वाहनों को ट्रेन के माध्यम से एक से दूसरी जगह पर भेजते हैं। आगामी एक या डेढ़ माह में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रीतिका वशिष्ठ, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed