{"_id":"68a9efafd4353d3d830db220","slug":"out-of-448-km-of-roads-in-mullana-area-about-122-km-are-in-very-bad-condition-ambala-news-c-36-1-amb1002-148336-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मुलाना क्षेत्र की 448 किलोमीटर सड़कों में से लगभग 122 किलोमीटर बेहद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मुलाना क्षेत्र की 448 किलोमीटर सड़कों में से लगभग 122 किलोमीटर बेहद खराब
Sat, 23 Aug 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में मुलाना की विधायक पूजा चौधरी ने प्रदेश की जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि सरकार ने सदन में जून 2025 तक प्रदेश की सभी सड़कों की मरम्मत का वादा किया था, लेकिन आज हालात यह हैं कि सड़कें पहले से भी ज्यादा खराब हो चुकी हैं। विधानसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में लोक निर्माण मंत्री ने माना कि मुलाना क्षेत्र की 448 किलोमीटर सड़कों में से लगभग 122 किलोमीटर बेहद खराब स्थिति में हैं, जिन्हें भी नए वर्क प्रोग्राम में शामिल किया गया है।
जून 2025 तक सभी सड़कें ठीक करने का लक्ष्य अधूरा रह गया। मंत्री ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की 30,403 किलोमीटर लंबाई में से करीब 3,487 किलोमीटर पर कार्य जारी है, जिसे दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा। वहीं 6,179 किलोमीटर लंबाई को नए वर्क प्रोग्राम 2025-26 में शामिल कर सितंबर 2025 से काम शुरू करने की बात कही गई है, जो मार्च 2026 तक पूरा होगा।
सरकार सिर्फ आश्वासन देती है
विधायक पूजा का कहना है कि सरकार लगातार आश्वासन देती रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि साहा चौक से कालपी और साहा चौक से शहजादपुर जाने वाली दोनों प्रमुख सड़कों की हालत बेहद दयनीय है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन न तो मरम्मत का काम हुआ और न ही पिछले साल घोषित फोरलेन प्रोजेक्ट की शुरुआत। विधायक पूजा ने कहा कि जब सरकार जून 2025 का अपना वादा पूरा नहीं कर पाई तो जनता को इस बात की क्या गारंटी है कि मार्च 2026 तक काम पूरा होगा।