फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Other water is being sold instead of Rail Neer, Railways in action

Ambala News: रेल नीर की जगह बिक रहा दूसरा पानी, हरकत में रेलवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Other water is being sold instead of Rail Neer, Railways in action
अंबाला। गर्मी अभी शुरू नहीं हुई है और ट्रेनों में रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड का पानी बिक रहा है। यह मामला डीआरएम को ऑनलाइन भेजी शिकायत से सामने आया, जोकि ट्रेन नंबर 14610 हेमकुंट एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री आशीष सैनी की तरफ रेलमंत्री और डीआरएम को भेजी है।
विज्ञापन

आशीष ने बाकायदा अनधिकृत ब्रांड के पानी की बोतल का फोटो भी भेजा है। रेलवे की छवि खराब की जा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जहां रेलवे हरकत में आ गया है, वहीं छापेमारी के लिए वाणिज्य विभाग की टीमों का गठन कर दिया है जोकि ओवरचार्जिंग, अवैध वेंडिंग और अनधिकृत सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसेंगी।
विज्ञापन

स्टेशन पर भी मिलीं शिकायतें
छावनी रेलवे स्टेशन पर भी ऐसे ही कुछ मामले पिछले कुछ समय में सामने आए हैं जोकि नए खोले गए स्टालों से संबंधित है। इसमें भी रेल नीर के अधिक दाम यानी 15 की जगह 20 रुपये और चाय के पांच रुपये की जगह 10 रुपये लेने की शिकायतें रेलवे अधिकारियों को की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हेमकुंट एक्सप्रेस में अनधिकृत ब्रांड के पानी को लेकर शिकायत मिली है। इन शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता है। इसलिए विशेष टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वो ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर औचक निरीक्षण करें।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed